Friday, May 1, 2026
Latest:
Latestमनोरंजन

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल बॉयफ्रेंड गौतम किचलू की दुल्हन बनीं

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल अपने बॉयफ्रेंड गौतम किचलू की दुल्हन बन गई है. दोनों की शादी मुंबई के होटल में हुई. कोरोना संकट की वजह से इनकी ज्यादा लोग शरीक नहीं हो सकते सिर्फ घरवाले ही इस दौरान मौजूद थे.

 

सोशल मीडिया पर काफी दिनों से इन दोनों की शादी को लेकर चर्चाएं जोरों पर थीं. काजल और गौतम की वरमाला की फोटो सामने आ गई है और आते ही वायरल भी हो गई है.

 

इन तस्वीरों में काजल रेड कलर के लंहगे में नजर आ रही है. माथा पट्टी, कमरबंद और हैवी नेकलेस उनके लुक को कंप्लीट कर रहे हैं जबकि गौतम ने सफेद रंग की शेरवानी पहनी हुई है.

 

इसी महीने के शुरुआत में एक्ट्रेस ने बिजनेसमेन गौतम किचलू संग अपनी शादी की अनाउंसमेंट की थी.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम