FEATUREDLatest

उपचुनाव नतीजेः राजस्थान की तीनों सीटों पर कांग्रेस ने बनाई शुरुआती बढ़त

नई दिल्ली। राजस्थान और पश्चिम बंगाल में पिछले दिनों हुए उपचुनाव के बाद आज इन सीटों पर मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में राजस्थान में कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। खबरों के अनुसार कांग्रेस अजमेर, अलवर और मंडलगढ़ी की तीनों सीटों पर आगे चल रही है।

बता दें कि 29 जनवरी को पश्चिम बंगाल की एक लोकसभा व एक विधानसभा सीट जबकि राजस्थान की दो लोकसभा सीटों और एक विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ था।

जहां उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतगणना हो रही है, उसमें बंगाल की उलबेड़िया लोकसभा, नोआपाड़ा विधानसभा और राजस्थान की अजमेर व अलवर लोकसभा सीट और मांडलगढ़ विधानसभा सीट शामिल हैं। बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले उपचुनाव के नतीजे काफी अहम माने जा रहे हैं।

कहा जा रहा है कि दोनों सीटों पर सत्ताधारी तृणमूल बनाम भाजपा की लड़ाई है। हालांकि माकपा भी अपनी खोई हुई जमीन हासिल करने का भरसक प्रयास कर रही है तो वहीं, कांग्रेस भी इसमें पीछे नहीं रहना चाहती।

वहीं राजस्थान में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इसे भाजपा और कांग्रेस के लिए सेमीफाइनल माना जा रहा है।

Leave a Reply

Back to top button