Site icon Yashbharat.com

उत्तर प्रदेश : मां ने वॉट्सऐप पर देखा वीडियो, कुल्हाड़ी से काट रहे थे बेटे को!

whatsapp 512

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक परिवार परवॉट्सऐप का वायरल वीडियो कयामत बनकर आया. दरअसल ये वीडियो कई दिनों से सोशल मीडिया में चल रहा था. वीडियो में कुछ लोग एक युवक को कुल्हाड़ी से मारकर उसकी हत्या कर रहे हैं. चंदौसी थानाक्षेत्र के पतरौआ गांव के परिवार का दावा है कि वीडियो में मौत के घाट उतारे जाने वाला युवक उनका बेटा है.

मृतक के परिजनों को वीडियो मिलते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. वीडियो सामने आने के बाद परिवार समेत पड़ोसी भी सहम गए हैं. युवक को अपना बेटा बताने वाली मां का रो-रोकर बुरा हाल है.

परिवार ने पुलिस में तहरीर दी पर मामले को दिल्ली का बताकर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया. वीडियो देखने के बाद पतरौआ गांव में रहने वाले एक शख्स ने उसे अपना बेटा बताकर कोतवाली में तहरीर दी.

बताया जा रहा है कि जिस युवक की हत्या की गई है, उसका नाम अजब सिंह है. ग्रामीणों ने दावा किया कि अजब सिंह आठ महीने पहले मजदूरी करने दिल्ली गया था. इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला. दिल्ली में भी अजब सिंह की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी.


पुलिस ने बताया कि उन्हें एक वॉट्सऐप वीडियो प्राप्त हुआ है, जिसमें युवक की हत्या को दिखाया गया है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि वीडियो कहां से वायरल हुआ और वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान सही है या नहीं. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद इसपर उचित कार्रवाई की जाएगी.

Exit mobile version