Latest

यूपी, महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में सड़क हादसा, ट्रक और बस की टक्कर में नौ मजदूरों की मौत

भागलपुर। मंगलवार सुबह तीन राज्यों में हुए अलग-अलग हादसों में 16 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई है। सबसे पहले उत्तर प्रदेश के महोबा में प्रवासी मजदूरों का ट्रक पलट गया। जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई। इसके बाद महाराष्ट्र के यवतमाल में बस के ट्रक से टकराने पर तीन प्रवासी मजदूरों सहित चालक की मौत हो गई। अब बिहार के भागलपुर में प्रवासी मजदूरों को लेकर जा रही एक बस पाइप लदे हुए ट्रक से टकरा गई। घटना में नौ प्रवासियों की मौत हो गई है।

बिहार में पाइप लदे ट्रक से टकराई बस
बिहार के भागलपुर जिले के नौगछिया में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां प्रवासी मजदूरों को दरभंगा से बांका ले जा रही एक बस पाइप लदे हुए ट्रक से टकरा गई। आमने-सामने हुई इस टक्कर में ट्रक सड़क किनारे खाई में गिर गया। घटनास्थल पर राहत और बचाव का कार्य जारी है। अभी मलबे से नौ श्रमिकों के शव निकाले गए हैं जबकि चार घायल हैं।

 

Back to top button