FEATURED

उत्तराखंड के चमोली में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

चमोली। उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस बार भूकंप का केंद्र चमोली रहा। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गई और इसकी गहराई दस किलोमीटर रही। चमोली के अलावा राज्य में किसी और जिले से भूकंप की सूचना नहीं है। राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार फिलहाल कहीं से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। एक माह में तीसरी बार प्रदेश में धरती डोली है।

उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार तड़के करीब 4 बजकर 26 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। झटके महसूस होते ही जिला मुख्यालय गोपेश्वर में हड़बड़ाए लोग घरों से बाहर निकल आए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी केएन जोशी के अनुसार भूकंप का केंद्र चमोली था, जो दस किलोमीटर की गहराई में था। गौरतलब है कि 24 नवंबर को चमोली में, 28 अक्टूबर और 19 नवंबर को कुमाऊं के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

Leave a Reply

Back to top button