Video: BJP चीफ बंशीधर भगत के बिगड़े बोल, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा को कहा- ‘अरे बुढ़िया तुझसे क्यों संपर्क करेंगे’, वीडियो वायरल
उत्तराखंडः BJP चीफ बंशीधर भगत के बिगड़े बोल, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा को कहा- ‘अरे बुढ़िया तुझसे क्यों संपर्क करेंगे’, वीडियो वायरल।
भारतीय जनता पार्टी के एक नेता का अमर्यादित बयान सामने आया है। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर ने का एक विवादित बयान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह भाषण के दौरान कांग्रेस नेता इंदिरा हृदयेश पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं।
भाजपा प्रमुख बंशीधर भगत ने नेता प्रतिपक्ष को ‘बुढ़िया’ शब्द से संबोधित किया। हालांकि, इस बयान पर सियासी बवाल की संभावना को देखते हुए खुद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने माफी मांगी है।
#WATCH | Our Leader of Opposition said – 'several MLAs are in touch with me'. Arre budhiya, tujhse kyun sampark karenge (Why will they contact an old lady?): Uttarakhand BJP chief Bansidhar Bhagat (05.01)
समाचार एजेंस एएनआई ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में एक कार्यक्रम के दौरान मंच से बंशीधर भगत कहते हैं, ‘हमारी नेता विपक्ष कह रही है।
कि बहुत से विधायक मेरे संपर्क में हैं, अरे बुढ़िया तुझसे क्यों संपर्क करेंगे?’ बता दें कि उत्तराखंड के नैनीताल जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा नेता ने यह विवादित टिप्पणी की।
गौरतलब है कि उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश हैं। दरअसल, बीते दिनों कांग्रेस नेता इंदिरा हृदयेश ने कहा था कि भाजपा के पांच से छह-विधायक उनके संपर्क में हैं। इंदिरा हृदयेश हल्दानी से कांग्रेस विधायक हैं और उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुकी हैं।
बंशीधर भगत के बयान पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खेत प्रकट किया है। मुख्यमंत्री रावत ने ट्वीट किया, ‘आदरणीय इंदिरा हृदयेश बहिन जी, आज मैं अति दुखी हूं। महिला हमारे लिए अति सम्मानित व पूज्या हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से आपसे व उन सभी से क्षमा चाहता हूं जो मेरी तरह दुखी हैं। मैं कल आपसे व्यक्तिगत बात करूंगा व पुनः क्षमा याचना करूंगा।’