UP Politics: चचा और गच्चा…योगी आदित्यनाथ का बयान और शिवपाल यादव का जवाब सुन विधानसभा में लगे खूब ठहाके

shivpal yadav and cm yogi

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है. सदन में मंगलवार को योगी सरकार के उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध (संशोधन) विधेयक पर चर्चा हो रही है. हालांकि इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान और उसपर सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव का जवाब सुनकर सदन में खूब ठहाके लगे. दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे को बधाई देते हुए कहा, आपने चचा को गच्चा दे दिया, क्योंकि भतीजा हमेशा भयभीत रहता है. सीएम योगी के बयान के कुछ देर बाद सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि हमने कोई गच्चा नहीं दिया. तीन साल हम आपके संपर्क में रहे तो गच्चा तो आपने भी दिया. शिवपाल के इतना बोलने के बाद सदन में मौजूद सभी नेता हंसने लगे।

इससे पहले सीएम योगी ने कहा कि, आपके (माता प्रसाद पांडे) चयन के लिए मैं आपको बधाई देता हूं. आपने चचा को गच्चा दे ही दिया. चचा बेचारा ऐसे ही मार खाता है. उनकी किस्मत ही ऐसी है, क्योंकि भतीजा हमेशा भयभीत रहता है. सीएम योगी के ये बोलने पर माता प्रसाद पांडे और शिवपाल यादव मुस्कुराए. हालांकि शिवपाल को जब बोलने का मौका मिला तो उन्होंने सीएम योगी के बयान का जवाब भी दिया.

शिवपाल यादव ने क्या जवाब दिया?

सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने कहा, हमें कोई गच्चा नहीं दिया, माता प्रसाद पांडे जी सीनियर नेता हैं… तीन साल तक हम आपके (बीजेपी) संपर्क में रहे तो गच्चा तो आपने भी दिया… जब आपने मुझे गच्चा दिया तो यूपी ने आपको गच्चा दिया और लोकसभा चुनाव में आप काफी पीछे रह गए.. 2027 में भी सपा आपको हराएगी और आपके डिप्टी चीफ मिनिस्टर आपको फिर गच्चा देंगे।

इसे भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश में देसी गाय पालने पर किसानों को मिलेंगे ₹900 महीना- 15 नवंबर को लॉन्च होगी नई योजना

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है. सदन में मंगलवार को योगी सरकार के उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध (संशोधन) विधेयक पर चर्चा हो रही है. हालांकि इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान और उसपर सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव का जवाब सुनकर सदन में खूब ठहाके लगे. दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे को बधाई देते हुए कहा, आपने चचा को गच्चा दे दिया, क्योंकि भतीजा हमेशा भयभीत रहता है. सीएम योगी के बयान के कुछ देर बाद सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि हमने कोई गच्चा नहीं दिया. तीन साल हम आपके संपर्क में रहे तो गच्चा तो आपने भी दिया. शिवपाल के इतना बोलने के बाद सदन में मौजूद सभी नेता हंसने लगे।

इससे पहले सीएम योगी ने कहा कि, आपके (माता प्रसाद पांडे) चयन के लिए मैं आपको बधाई देता हूं. आपने चचा को गच्चा दे ही दिया. चचा बेचारा ऐसे ही मार खाता है. उनकी किस्मत ही ऐसी है, क्योंकि भतीजा हमेशा भयभीत रहता है. सीएम योगी के ये बोलने पर माता प्रसाद पांडे और शिवपाल यादव मुस्कुराए. हालांकि शिवपाल को जब बोलने का मौका मिला तो उन्होंने सीएम योगी के बयान का जवाब भी दिया.

शिवपाल यादव ने क्या जवाब दिया?

सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने कहा, हमें कोई गच्चा नहीं दिया, माता प्रसाद पांडे जी सीनियर नेता हैं… तीन साल तक हम आपके (बीजेपी) संपर्क में रहे तो गच्चा तो आपने भी दिया… जब आपने मुझे गच्चा दिया तो यूपी ने आपको गच्चा दिया और लोकसभा चुनाव में आप काफी पीछे रह गए.. 2027 में भी सपा आपको हराएगी और आपके डिप्टी चीफ मिनिस्टर आपको फिर गच्चा देंगे.