मध्यप्रदेश

उज्जैन विकास प्राधिकरण की वेबसाइट हैक होने से हड़कंप

भोपाल। उज्जैन विकास प्राधिकरण की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बनाई गई वेबसाइट अचानक हैक हो गई. गुरुवार को जब हैकर का अटैक हुआ, उसके बाद वेबसाइट ने काम करना बंद कर दिया. पेज खोलते ही वेबसाईट हैक का फोटो दिखाई देने लगा. प्राधिकरण विभाग के टेक्निकल लोग अब वेब साईट को सुधारने में लग गए.

उज्जैन विकास प्राधिकरण की वेब साइट अज्ञात हैकर द्वारा हैक कर ली गई. वारदात को संभवतः देर रात हैकरों ने इसको अंजाम दिया. प्राधिकरण के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार सुबह जब वेब साइट को कार्य करने के लिए खोला गया तो उसपर हेकर द्वारा डाला गया मैसेज दिखाई दिया. साइट को हैक करने की लाइन दिखी, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारीयों को मामले की जानकारी दी गई. उसके बाद वेबसाइट रिकवर करने के प्रयास शुरू हो गए.

टेक्निकल टीम का कहना है कि पेज जल्द ही खुलने लगेगा. गौरतलब है कि उज्जैन विकास प्राधिकरण की इस वेब साइट पर ही सब हितग्राही प्लाट, मकानों की जानकारी ले पाते हैं. प्राधिकरण की सभी योजनाएं ओर टेंडर इसी साइट के माध्यम से होते हैं. यह हैकिंग संभवतः पाकिस्तानी हैकर का काम है. शाम तक साइट के सामान्य होने की संभावना है.

Leave a Reply

Back to top button