katniमध्यप्रदेश

उज्जैन पुलिस की गिरफ्त में आया जेवर चमकाने के बहाने ठगी करने वाला गिरोह

कटनी।उज्जैन पुलिस की गिरफ्त में आया जेवर चमकाने के बहाने ठगी करने वाला गिरोह। कोतवाली के आजाद चौक क्षेत्र में एक वृद्धा को बर्तन चमकाने का झांसा देकर उसके सोने के जेवर ठगने जैसी घटना घटित होने के बाद उज्जैन पुलिस ने इसी तरह की वारदात को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के कुछ सदस्यों को गिरफ्त में लेकर पूछताछ शुरू की है।

IMG 20230921 WA0006

शहर के आजाद चौक में भी घटित हुई है इसी तरह की वारदात

गिरोह के सदस्यों ने दस राज्यों में ठगी की वारदातों को अंजाम दिया है। ठगी करने वाले इस गिरोह का सरगना सदन गुप्ता सूरत में रहकर वहीं से वारदातों की योजना बनाता था। उज्जैन पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों ने अब तक उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, झारखंड, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में दर्जनों वारदात करना कबूल किया है। बदमाशों ने पुलिस के सामने ठगी का डेमो भी दिखाया है।

संभावना व्यक्त की जा रही है कि उज्जैन पुलिस की गिरफ्त में आए गिरोह या उनके साथियों के द्धारा ही कटनी में वारदात को अंजाम दिया गया है।

इसलिए कटनी पुलिस भी उज्जैन पुलिस से संपर्क कर वारदात व आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। गौरतलब है कि आजाद चौक सम्राट गली में रहने वाली 75 वर्षीय महिला संतोष रानी डेगेरे पति सुभाषचंद्र डेगेरे के घर पर दोपहर 1 बजे घर दो युवक पहुंचे और उनसे बर्तन साफ करवाने के लिए कहा।

युवकों ने महिला से कहा कि उनके पास ऐसा पावडर है जिसका उपयोग करने से घर के पुराने बर्तनों में लगे दाग धब्बे जरा देर में छूट जाते हैं। उनकी बातों में आकर महिला घर के अंदर गई तो उनके साथ एक युवक भी अंदर गया तथा महिला से कहा कि वो जेवर भी अच्छी तरह से साफ करते हैं, जिससे जेवर नये दिखने लगते हैं।

युवकों ने महिला से सोने की गले की चैन और 4 कंगन और सोने की अगूंठी लेकर अपने पास रखे केमिकल में साफ करने का झांसा देते रहे। युवकों ने जेवरों को एक बर्तन में डालकर गरम किया और फिर उसे अपने पास छिपाकर रख दिया और वृद्धा को एक पुडिय़ा देकर कहा कि इसको थोड़ी बाद खोल लेना, आपको चममचाते हुए जेवर मिलेंगे।

वृद्धा ने जब कुछ देर के बाद उस पुडिय़ा को खोला तो उसमें कंकर पत्थर देखकर घबरा गई। वृद्धा के जेवरों की कीमत 5 लाख के करीब बताई जाती है। बहरहाल कटनी में इस घटना के घटित होने के बाद उज्जैन पुलिस ने इसी तरह की घटना उज्जैन शहर में घटित होने के बाद महिलाओं को ठगने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह पुलिस को पकड़ा है। इस गिरोह में शामिल बदमाश बिहार के रहने वाले हैं। पकड़े गए चारों बदमाश बुधवार की तडक़े डकैती की योजना बना रहे थे। इसी दौरान उज्जैन पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

इनकी हुई है गिरफ्तारी

बुधवार तडक़े उज्जैन पुलिस को पता चला विक्रम नगर ब्रिज के नीचे पांच बदमाश डकैती की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने इसके बाद इनकी घेराबंदी की और चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लग पाया। पकड़े गए बदमाशों के नाम विक्की ऊर्फ विकास, सदन गुप्ता, रोहित शाह, शंकर शाह बताए जा रहे हैं। वहीं पांचवां बदमाश जिसका नाम रंजन शाह बताया जा रहा है, मौके से फरार हो गया। ये सारे बदमाश बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Back to top button