नई दिल्ली। ईपीएफओ में अंशदान करने वाले लोगों को जल्द ही इक्विटी इंवेस्टमेंट के फायदे मिल सकते हैं। वह सरकार के साथ मिलकर एक पॉलिसी को अंतिम रूप दे रही है, जिससे 15 फीसद निवेश हर महीने आपको यूनिट्स के तौर पर दिए जाएंगे। आप इन्हें प्रॉविडेंट फंड निकालते समय या एग्जिट के समय भुना सकते हैं।
बताया जा रहा है कि ईपीएफओ को शेयरों में निवेश करने से हर साल जो भी डिविडेंड मिलेगा, वह उसे भी 4.5 करोड़ सब्सक्राइबर्स के बीच बांटेगा। माना जा रहा है कि रिटर्न को बढ़ाने के लिए इसे इस्तेमाल किया जा रहा है।
श्रम मंत्रालय इस पॉलिसी को तैयार कर रहा है। अधिकारी ने बताया कि इस पॉलिसी पर संबंधित पक्षों से बातचीत हुई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (सीबीटी) से इसे मंजूरी मिलने की उम्मीद है, जिसकी बैठक इसी महीने हो रही है।
अधिकारी ने बताया कि जब कोई व्यक्ति पीएफ निकालने का फैसला करेगा, तो कुल निवेश का 85 फीसद उसे ब्याज सहित वापस कर दिया जाएगा। वहीं, इक्विटी में निवेश का 15 फीसद जमा की गई यूनिट्स में उस दिन उसकी वैल्यू से गुणा करके दिया जाएगा।
सब्सक्राइबर यदि चाहे, तो वह इक्विटी इन्वेस्टमेंट विदड्रॉल को दो साल तक रोक भी सकता है। यह इस पर निर्भर करेगा कि सीबीटी कितने साल तक यह ऑप्शन देता है। वित्त मंत्रालय ने पहले ईपीएफओ के लिए एक नए इंवेस्टमेंट पैटर्न को मंजूरी दी थी।
इससे 5 से 15 फीसद तक फंड इक्विटी या इक्विटी लिंक्ड स्कीम्स में पैसे लगाने का रास्ता साफ हुआ था। इसके बाद अगस्त 2015 से ईपीएफओ ने 5 फीसद डिपॉजिट को ईटीएफ में लगाना शुरू किया।
Related Articles
Fact Check: क्या अब हर शनिवार बंद रहेंगे बैंक? जानें वायरल नोटिफिकेशन का सच और PIB की चेतावनी
Nifty 50 में बड़ा फेरबदल: 30 सितंबर से BSE की एंट्री और Wipro की छुट्टी; जानिए बाजार और निवेशकों पर असर
डीजल बिक्री पर लिमिट की तैयारी: जियो-बीपी और नायरा एनर्जी के बाद सरकारी कंपनियां भी उठा सकती हैं बड़ा कदम
Bank Holidays in October 2026: अक्टूबर में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
PPO F35 Series: 5 अक्टूबर को भारत में हो सकती है एंट्री, 8000mAh बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरे की लीक रिपोर्ट
फेस्टिव सीजन से पहले महंगाई का झटका: 1 अक्टूबर से महंगे होंगे LG के एयर कंडीशनर
राहत भरी खबर: सोमवार से प्रस्तावित 3 दिनों की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU में बनी सहमति
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: ₹2,000 से ज्यादा के UPI पेमेंट्स पर MDR चार्ज पर रोक से इनकार, केंद्र व RBI को नोटिस
रविवार को भी खुलेंगे बैंक: 3 दिवसीय हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर को सरकारी बैंक शाखाओं में होगा कामकाज
भारतीय यात्रियों के लिए खुशखबरी: दक्षिण कोरिया का वीजा पाना हुआ आसान, VFS Global ने नई दिल्ली में खोला नया वीजा एप्लीकेशन सेंटर
टाटा ग्रुप में बड़ा फैसला: एन. चंद्रशेखरन फिर बने टाटा संस के चेयरमैन, अगले 5 सालों के लिए मिली कमान
देश का सबसे बड़ा IPO खुला: NSE में निवेश का मौका, जानिए प्राइस बैंड, लॉट साइज और सभी अहम बातें
त्योहारों से पहले बड़ी राहत: खाने के तेल पर 5% इंपोर्ट ड्यूटी घटा सकती है सरकार, जानिए किसे होगा फायदा
पेट्रोल पंपों पर UPI पेमेंट को लेकर न हों भ्रमित, NPCI ने साफ की स्थिति: ग्राहकों पर नहीं लगेगा ₹1 का भी अतिरिक्त बोझ
शेयर बाजार में हाहाकार: 330 मिनट में स्वाहा हुए ₹9 लाख करोड़, सेंसेक्स 1200+ अंक टूटा; ये हैं तबाही के 5 मुख्य कारण
HDFC बैंक को जल्द मिलेगा नया बॉस: अक्टूबर 2026 में खत्म हो रहा शशिधर जगदीशन का कार्यकाल; रेस में ये 2 दिग्गज सबसे आगे
क्या ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर लगेगा चार्ज? सरकार ने स्थिति की स्पष्ट, ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा असर
हाईवे पर टोल प्लाजा का झंझट खत्म-दिसंबर 2026 तक 70% टोल बूथ होंगे बैरियर-फ्री, 100% लक्ष्य मार्च 2027 तक: नितिन गडकरी
IT शेयर्स के दम पर भारतीय शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत: सेंसेक्स 587 अंक उछला, निफ्टी 23,500 के पार
इलेक्ट्रिक कार में बार-बार खराबी पर तेलंगाना कंज्यूमर कोर्ट का बड़ा फैसला: डीलर को लौटाने होंगे ₹24 लाख, ₹65 हजार का अतिरिक्त मुआवजा भी मंजूर
October Changes: विदेश यात्रा होगी महंगी, बंद एलआईसी पॉलिसी चालू कराने का मिलेगा मौका को ट्रेनिंग दीजिए, 1 साल का मानदेय हम देंगे- सीएम योगी भारत में तमिलनाडु आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए सबसे पसंदीदा स्थल बनता जा रहा है। दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल राज्य में एआई की दिशा में लंबी अवधि के लिए दांव लगा रही है। कंपनी की एआई लैब शीघ्र शुरू होने वाली है। इसके अलावा पेपाल, अप्लायड मैटेरियल्स, एमेजॉन वेब सर्विसेज समेत कई अन्य प्रमुख कंपनियां भी राज्य में एआई के क्षेत्र में अपने पांव जमाने के प्रयास कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार इन कंपनियों के बढ़ते कदम से चेन्नई में एआई संचालित परिवहन व्यवस्था में क्रांति आ सकती है। यह पहल उपनगरीय रेल को बस और टैक्सी सर्विस से जोड़ कर एक प्लेटफॉर्म पर ला सकती है। यही नहीं, राज्य सरकार गूगल के साथ मिलकर राज्य में एआई में 20 लाख युवाओं को प्रशिक्षित करना चाहती है। पाठ्यक्रम आधारित यह पहल राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों से शुरू होगी। तमिलनाडु देश को 17 प्रतिशत इंजीनियरिंग पेशेवर देता है। यह किसी भी अन्य राज्य के मुकाबले सबसे ज्यादा है। मालूम हो कि देश में प्रतिवर्ष 15 लाख युवा इंजीनियर बनकर निकलते हैं। कंपनी नान मुधालवन और स्टार्टअप के सहयोग से 20 लाख युवाओं को एआई में प्रशिक्षण देकर कुशल बनाना चाहती है। कंपनी का प्रयास है कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उपक्रम (एमएसएमई) और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में अधिक से अधिक उन्नत तकनीक का इस्तेमाल हो। उद्योग से जुड़े सूत्रों ने कहा कि आने वाले समय में राज्य में एआई पारिस्थितिकी तंत्र का तेजी से विकास होगा तथा इस क्षेत्र में गूगल और अधिक निवेश कर सकती है। गूगल ने इस संबंध में बिज़नेस स्टैंडर्ड के सवालों का जवाब नहीं दिया। एआई विशेषज्ञ जिबू एलियास कहते हैं, ‘देशभर में तमिलनाडु ऐसा पहला राज्य है, जहां सुरक्षित और नीतिपरक एआई पॉलिसी लागू की गई है। सभी राज्यों में यह सबसे शानदार नीति है। बेंगलूरु में निजी क्षेत्र ही इस दिशा में आगे बढ़ रहा है। गूगल ने पहले ही आईआईटी मद्रास के वधावनी स्कूल ऑफ डेटा साइंस ऐंड एआई के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत यह स्कूल एआई के निष्पक्ष एवं नीतिपरक इस्तेमाल और विकास में गूगल के रिसर्च सेंटर का सहयोग करेगा। तमिलनाडु के अलावा तेलंगाना और कर्नाटक ऐसे राज्य हैं, जहां एआई के विकास में तेजी से काम चल रहा है।’ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की हालिया अमेरिका यात्रा के दौरान डिजिटल पेमेंट सेवा देने वाली कंपनी पेपाल ने चेन्नई में आधुनिक केंद्र स्थापित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। कंपनी एआई और मशीन लर्निंग (एमएल) पर ध्यान केंद्रित करेगी, जिसके जरिये राज्य में लगभग उच्च स्तर की 1000 से अधिक नौकरियां पैदा होंगी। दूसरी ओर सेमीकंडक्टर विनिर्माण में देश की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल एप्लायड मैटीरियल्स भी उन्नत एआई सक्षम प्रौद्योगिकी विकास केंद्र स्थापित करने की योजना बना रही है। यह केंद्र तारामणि, चेन्नई में लगेगा, जिससे 500 नई नौकरियां निकलेंगी। अपने परिवहन ढांचे में बदलाव की दिशा में बढ़ रहे तमिलनाडु के साथ किसी प्रकार के समझौते की संभावना पर गूगल चुप्पी साधे हुए है।