FEATUREDधर्महोली विशेष

इस बार सात दिन का होगा होलाष्टाक, होली पर भद्रा का साया

भोपाल। आठ दिनी होलाष्टाक इस बार सात दिन का होगा। होलाष्टाक 23 फरवरी से 1 मार्च तक रहेगा। इस दौरान विवाह, मुंडन, उपनयन संस्कार, गृह प्रवेश सहित विभिन्ना मांगलिक कार्य नहीं किए जाएंगे। रंगों के त्योहार होली का उल्लास भी छाने लगेगा। ज्योतिर्विदों के मुताबिक इस बार होली पर भद्रा का साया भी रहेगा।

होली पर है चंद्र ग्रहण दोष, इन राशि वालों पर जानें क्या होगा असर https://yashbharat.com/?p=12015

ज्योतिर्विद् ओम वशिष्ठ के अनुसार 1 मार्च को होली के दिन भद्रा सुबह 8.57 से शाम 7.39 बजे तक रहेगी। इसके चलते होलिका दहन इस बार शाम 7.39 बाद करना ही श्रेष्ठ होगा।

शास्त्रों में भद्रा में होलिका दहन को निषेध माना गया है। 2 मार्च को धुलेंडी होगी। पं. श्याम अग्रवाल ने बताया कि भद्रा काल में मंगल उत्सव की शुरुआत या समाप्ति अशुभ मानी जाती है।

Leave a Reply

Back to top button