इस उम्‍मीदवार ने कहा-गंगा की सौगंध, राज बब्बर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटूंगा

2018 3image 08 18 255153840rajbabbar ll

न्‍यूज डेस्‍क। फतेहपुर से बसपा उम्मीदवार गुड्डू पंडित ने एक विवादास्पद बयान देते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता राज बब्बर को दौड़ा दौड़ाकर पीटने की धमकी दी। सोशल मीडिया पर वाइरल हुए इस वीडियो में पंडित ने बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है।

इस वीडियो में बसपा नेता गंगा की सौगंध खाते हुए कह रहे हैं कि राज बब्बर को जूतों से मारने देते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने राज बब्बर पर झूठ फैलाने का आरोप भी लगाया।

उल्लेखनीय है कि फतेहपुर सीकरी सीट पर गठबंधन के गुड्डू पंडित, बीजेपी के राजकुमार चाहर और कांग्रेस के राज बब्बर के बीच मुकाबला है। यहां 18 अप्रैल को मतदान होना है।