इसलिए सोशल मीडिया से दूर रहती हैं कंगना

कंगना ने आगे कहा, ‘मेरे एजेंट्स कहते हैं कि आप सोशल मीडिया पर एक अकाउंट खोल लें. चाहें कोई पोस्ट न करें. पोस्ट हम अपडेट कर देंगे. लेकिन मुझे ये सही नहीं लगता. मैंने अपनी जिंदगी में कोई काम ऐसा नहीं किया, जिसमें मैं शामिल नहीं रही हूं. मैं अपने प्रशंसकों के साथ धोखा नहीं कर सकती. मुझे लगता है कि मैं ऐसा करके लाखों लोगों की नकल करूंगी. ऐसे रिश्ते नकली होते हैं.’
वैसे कंगना भले ही सोशल मीडिया पर एक्टिव न हों पर उनकी बहन और मैनेजर रंगोली चंदेल अक्सर उनके बारे में पोस्ट और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. रंगोली ये पोस्ट अपने अकाउंट से करती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने बेटे पृथ्वी के साथ कंगना रानौत की तस्वीर शेयर की थी.
बता दें कि इन दिनों कंगना रानौत ‘मणिकर्णिका’ की शूटिंग कर रही हैं. इसके अलावा वह फिल्म ‘मेंटल है क्या’ में भी नजर आएंगी.

