Latest

इलाहाबाद यमुना में नहाने आये 9 युवक डूबे 6 को सुरक्षित निकला गया 3 लापता

इलाहाबाद । संगम नगरी इलाहाबाद में आज एक बड़ा हादसा हो गया । यमुना नदी में नहाने आए 9 युवक नदी में डूब गए हालांकि 6 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया जबकि 3 लड़को का अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है ।

https://youtu.be/uHkD-PjRBd4

घटना इलाहाबाद के नैनी में अरैल घाट पर हुई देर शाम हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई शहर के करेली इलाके से आये 9 लड़के यमुना नदी में नहाते समय डूबने लगे , तट के किनारे मौजूद लोगों ने सभी को डूबते हुए देखा तो 6 लोगों को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन नदी के बहाव से 3 लड़के बह गए घटना की सूचना मिलते ही परिजन जब घटनास्थल पहुंचे तो उन का रो रो कर बुरा हाल था रात होने के चलते गोताखोर भी हिम्मत हार गए फिलहाल अभी तक तीनों लड़कों का कुछ भी पता नहीं चल पाया है

Leave a Reply

Back to top button