Amir Khan की बेटी इरा खान का 14 साल की उम्र में हुआ था यौन शोषण !

ira khan 1604323916

नई दिल्ली । बॉलीवुड एक्टर आमिर ख़ान की बेटी इरा ख़ान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी बोल्ड फोटोज़ की वजह से वो अक्सर खबरों में रहती हैं। कुछ दिन पहले इरा अपने डिप्रेशन के खुलासे को लेकर खबरों में आई थीं। 10 अक्टूबर को ‘वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे (World Mental Health Day) पर इरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें इरा ने ये खुलासा किया था कि वो चार साल से डिप्रेशन में हैं। उनका इलाज भी चल रहा है और वो काफी बेहतर हैं। वहीं, अब इरा ने अपनी लाइफ को लेकर एक और ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर आप यकीनन हैरान रह जाएंगे।

इरा ने फिर से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने साथ होने वाली अच्छी- बुरी घटनाओं का जिक्र कर रही हैं।

बचपन से लेकर आज तक किन-किन चीज़ों की वजह से वो रोई हैं या किन चीज़ों की वजह से वो मज़ूबत बनी हैं इरा ने इस वीडियो में सब बताया है। इसके साथ ही, वीडियो में इरा ने अपने माता-पिता के तलाक पर भी बात की है। इन सब चीज़ों के अलावा इरा ने ख़ुद को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

इरा ने वीडियो में बताया कि जब वो 14 साल की थीं तब उनका शारीरीक शोषण हुआ था। तब उन्हें नहीं पता था कि वो शख्स क्या कर रहा है। इस बात को समझने में एक साल लग गया कि वो सब क्या था, उस आदमी का इरादा क्या था। इसके बाद मैंने इस बारे में अपने माता-पिता को बताया और फिर चीजें धीरे-धीरे ठीक हुईं। हालांकि, बाद में मुझे-मुझे सोचकर गुस्सा आता था कि मैंने ऐसा कैसे होने दिया, लेकिन तब जो होना था वो हो गया’।

इसे भी पढ़ें-  नारकोटिक्स की फर्जी TI सपना ठाकुर ठगी मामला: पुलिस हेड कांस्टेबल नीरज त्यागी की भूमिका संदिग्ध, SP ने किया लाइन अटैच

इरा ने इस वीडियो में बताया है कि काफी लोग उनसे पूछते हैं कि वो डिप्रेशन में क्यों हैं? हालांकि, इसका जवाब वो ख़ुद भी नहीं जानती हैं। इरा के मुताबिक. तलाक होने के बावजूद उनके माता-पिता अच्छे दोस्त हैं, उनके दोस्त बहुत अच्छे हैं, उन्हें पैसों को कोई कमी नहीं है, लेकिन इन सबके बावजूद वो डिप्रेशन में हैं।