‘इक्यावन’ की एक्ट्रेस पर कुत्ते ने किया हमला, बुरी तरह काटा

टीवीडेस्क। स्टार प्लस के शो ‘इक्यावन’ के सेट पर एक हादसा हो गया। इस शो की लीड एक्ट्रेस प्राची तहलान को शूट के लिए लाए गए कुत्ते ने ही काट लिया।
प्राची इस हमले से चौंकी जरूर लेकिन उन्होंने कुत्ते को मार भगाया। खबरी ने बताया ” सीरियल के एक सीन को शूट करने के लिए जर्मन शेपर्ड डॉग लाया गया था। उसके सीन को प्राची के साथ फिल्माया जाना था। इसी सीन के शूट में दुर्घटना घटी। जर्मन शेपर्ड पता नहीं किस बात से चिढ़ा और प्राची के पीछे पड़ गया। उसने प्राची को ही काटना शुरू कर दिया। प्राची ने भी दिलेरी से सामना किया। उन्होंने हाथ में पकड़े डंडे से कुत्ते को मारना शुरू कर दिया, जिसके बाद वह भाग गया।”
प्राची ने बताया ” उसने मुझ पर पीछे से अटैक किया। शायद वो मेरे हाथ वाले डंडे को पकड़ना चाह रहा था। मैं डंडा बचाने के लिए झुकी तो उसने मुझे बुरी तरह काट लिया। मुझे तुरंत ही दो इंजेक्शन लगाए गए। डॉक्टर ने मुझे पांच और इंजेक्शन लगवाने के लिए कहा है।”
घटना के तुरंत बाद ही प्राची को डॉक्टर के पास ले जाया गया था। कहा यह भी जा रहा है कि उन्होंने शूट को जारी रखा। सेट पर सभी उनकी हिम्मत से खासे प्रभावित हुए है।