Tuesday, May 26, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

इंदौर में माफिया जीतू सोनी के करीबी नरेंद्र रघुवंशी ने लगाई फांसी

इंदौर शहर के सबसे बड़े माफिया जीतू उर्फ जितेंद्र सोनी के साथी नरेंद्र रघुवंशी ने सोमवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नरेंद्र ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें उसने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नरेंद्र होटल मायहोम में पश्चिम बंगाल की युवतियों को बंधक बनाकर उनसे डांस करवाने और देहव्यापार करवाने के आरोप में शामिल था। अन्नपूर्णा थाना टीआइ सतीश द्विवेदी के मुताबिक नरेंद्र के खिलाफ पलासिया थाना में मानव तस्करी और देहव्यापार का केस दर्ज हो चुका है। पिछले वर्ष पुलिस ने मायहोम में छापा मारकर करीब 60 लड़कियों को मुक्त करवाया था। उस वक्त नरेंद्र को जीतू सोनी के बेटे अमित के साथ गिरफ्तार कर लिया था। कुछ दिनों पूर्व उपचार के लिए नरेंद्र को पेरोल पर छोड़ा गया था। मंगलवार को उसके पैरोल का अंतिम दिन था और उसे जेल दाखिल होना था। संभवतः इसी कारण फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम