इंदौर (महू)-मनमाड़ रेल लाइन से महाराष्ट्र के साथ मालवा-निमाड़ के पिछड़े क्षेत्रों की भी तकदीर बदलेगी। दशकों से रेल लाइन के लिए तरस रहे छोटे-बड़े शहरों के विकास को इससे रफ्तार मिलेगी। इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन प्रोजेक्ट से 40 रेलवे स्टेशनों को फायदा होगा। सभी शहरों और गांवों में पहली बार मनमाड़ लाइन के रूप में रेलवे की आमद होगी।
इंदौर-मनमाड़ लाइन बिछने से मध्यप्रदेश के खाते में 13 नए रेलवे स्टेशन (महू को छोड़कर) आएंगे। इनमें मालवन, सेंधवा, ओजर, जुलवानिया, लिंगवा, खजूरी, कुंडनमाल, ठीकरी, निमरानी, धामनोद, काकड़दा, नांदेड़ और कैलोद जैसे शहर शामिल हैं। महू रेलवे स्टेशन पर भी मनमाड़ लाइन के लिए एक या दो नए प्लेटफॉर्म बनाना होंगे। मनमाड़ लाइन निर्माण के दौरान महाराष्ट्र के 26 रेलवे स्टेशनों को फायदा होगा। इनमें से पांच शहर मनमाड़, बोरविहिर, मोहादी, धुले और नरडाणा पहले ही रेल सेवा से जुड़े हैं। यह लाइन मप्र के तीन और महाराष्ट्र के चार जिलों से होती हुई बिछेगी।
पहले 339 किमी थी दूरी, अब 15 किमी बढ़ गई
पहले महू-मनमाड़ रेल लाइन की दूरी 339 किलोमीटर थी, जबकि हाल ही में हुई अंतिम स्वीकृति में रेल मार्ग की लंबाई 354 किलोमीटर बताई गई है। इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन संघर्ष समिति के प्रमुख मनोज मराठे का कहना है इस बारे में सर्वे करने वालों से जानकारी ली गई तो उनका तर्क था कि कई बार भौगोलिक स्थिति के कारण लाइन को घुमाना पड़ता है। इसी तरह कहीं खाई या नदी आने पर ट्रैक अलाइनमेंट बदलना पड़ता है, जिससे लंबाई बढ़ती है। मप्र में मनमाड़ लाइन का करीब 150 किमी जबकि महाराष्ट्र में 200 किमी हिस्सा रहेगा।
दो टनल बनाने का प्रस्ताव, एक टनल 9.50 किमी तो दूसरी पांच किमी लंबी
रेलवे द्वारा तैयार मूल प्रोजेक्ट में मनमाड़ प्रोजेक्ट के तहत दो टनल बनाने की योजना थी। इनमें एक टनल 9.50 किमी और दूसरी पांच किमी लंबी प्रस्तावित थी। इसके अलावा आठ महत्वपूर्ण, 66 बड़े और 118 मध्यम आकार के ब्रिज बनाने की योजना है। प्रोजेक्ट में 103 रेल अंडरब्रिज और ओवरब्रिज के अलावा नौ लेवल क्रॉसिंग बनाने का प्रस्ताव किया गया है।
इस तरह पास आएंगे इंदौर-मुंबई
वर्तमान में इंदौर-मुंबई की दूरी देवास, उज्जैन, रतलाम, वडोदरा और सूरत होते हुए 830 किलोमीटर है। इंदौर-मनमाड़ लाइन से यह दूरी घटकर 644 किलोमीटर रह जाएगी। इंदौर-मनमाड़ लाइन 354 किमी लंबी होगी, जबकि मनमाड़ से मुंबई की दूरी 290 किमी है। इस तरह सीधे-सीधे 186 किमी का सफर यात्रियों को कम करना पड़ेगा। साथ ही चार-पांच घंटे की बचत होगी और किराया भी कम होगा। व्यावसायिक दृष्टि से भी यह रेल मार्ग फायदेमंद होगा। इसी के साथ मनमाड़ लाइन से इंदौर-पुणे की दूरी भी घटेगी। नई रेल लाइन इंदौर से मनमाड़-दौंड होते हुए पुणे के लिए नया छोटा वैकल्पिक रेल मार्ग उपलब्ध कराएगी।
-
कटनी: घंटाघर रामलीला मैदान के पीछे गंदगी का अंबार, नगर निगम के स्वच्छता दावों की खुली पोल -
वनभूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर वन विभाग ने की कार्रवाई, 13 दिसंबर 2005 के पूर्व से काबिज आदिवासी परिवारों को ही दिए जाएंगे पट्टे, अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी के बहकावे में आकर न करें वन भूमि पर कब्जा -
जबलपुर से गया के बीच कटनी जंक्शन होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्री दबाव नियंत्रित करने रेलवे का निर्णय -
गौशाला में अव्यवस्थाओं का आरोप, विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन 8 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी -
विश्व रेबीज दिवस के उपलक्ष्य में जिला पशु चिकित्सालय कटनी में रेबीज टीकाकरण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन -
विश्व रेबीज दिवस पर कटनी में निःशुल्क रेबीज टीकाकरण एवं जागरूकता शिविर, 30 सितंबर को होगा आयोजन -
विश्व पर्यटन दिवस पर भोपाल में हुई ‘ट्रेजर हंट कार रैली–सीजन 2’, पर्यटन, रोमांच और भोपाल की विरासत का संगम, रैली में दौड़ीं 45 कारें -
वर्धमान फैब्रिक्स बुधनी में रोजगार का बड़ा अवसर: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास युवाओं की होगी भर्ती, जानें सैलरी और आवेदन प्रक्रिया -
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: 1 अक्टूबर को जिला चिकित्सालय कटनी में लगेगा विशेष स्वास्थ्य शिविर, 70+ बुजुर्गों का बनेगा आयुष्मान कार्ड -
कटनी: कलेक्टर आशीष तिवारी ने समय-सीमा बैठक में कड़े तेवर दिखाए, लापरवाह अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश -
दीपावली 2026: कटनी में पटाखा बिक्री के लिए ऑनलाइन जारी होंगे अस्थाई लाइसेंस, MP Services Portal पर करना होगा आवेदन -
एनएसएस स्थापना दिवस पर विद्यार्थियों ने लिया समाजसेवा का संकल्प पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस तिलक महाविद्यालय में हुआ आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां -
अमीरगंज गौशाला में पशुओं की मृत्यु एवं दयनीय स्थिति पर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने जताई गंभीर चिंता, जांच एवं कठोर कार्यवाही हेतु निगमायुक्त को लिखा पत्र -
मेरे सपनों का भारत’ सेवा संकल्प अभियान में छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा झिंझरी जेल में चित्रकला प्रतियोगिता, समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी सम्मानित -
शासकीय कन्या महाविद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस सेवा, सहयोग और राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में भूलकर भी न खरीदें ये 7 चीजें, घर आ सकती है दरिद्रता; जानें कब है सर्वपितृ अमावस्या -
MP Teachers Good News: मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 4 हफ्ते में आदेश पालन का अल्टीमेटम -
WhatsApp पर कीं ये 6 गलतियां तो permanent बैन हो सकता है अकाउंट, जानें बचाव के आसान टिप्स -
Google Photos में आ रहे हैं ये 5 धमाकेदार AI फीचर्स: रेडैक्ट टूल, AI वार्डरोब से लेकर जेमिनी स्पार्क तक, जानें सबकुछ! -
October Rajyoga 2026: अक्टूबर में बनेंगे 4 बड़े राजयोग, 31 तारीख को गुरु का सिंह में महागोचर; जानें किन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
