Saturday, May 16, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

इंदौर पहुंचे VHP के नए अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष, रेप की घटनाओं पर दिया ये बयान

इंदौर। विश्व हिंदू परिषद के नवनियुक्त अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएस कोकजे सोमवार शाम को इंदौर पहुंचे. वहां उन्होंने कहा कि आज देश में संयुक्त परिवारों पर जोर देने की जरूरत है ताकि मासूम बालिकाओं के साथ होने वाले अत्याचारों और रेप की घटनाओं को रोका जा सके.

एससी एसटी एक्ट में संशोधन को लेकर कोकजे ने कहा कि फिलहाल प्रावधानों में बदलाव की कोई आवश्यकता नहीं है, इसलिए उस पर सरकार को काम करना चाहिए.

बताया जा रहा है कि विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएस कोकजे अब परिषद का नया अध्याय शुरू कर चुके हैं और अब अपने बयानों के माध्यम से हिंदुत्व के मुद्दे पर कट्टरता के बजाय सॉफ्ट हिंदुत्व की राह अपनाते नज़र आ रहे हैं.

गौरतलब है कि हिंदुत्व का बड़ा चेहरा रहे प्रवीण तोगड़िया के नजदीकी राघव रेड्डी के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए खड़े विष्णु सदाशिव कोकजे ने चुनाव जीत लिया है और अब वो विहिप के नए अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply