आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र ने फिर छापा सेरेना का ‘विवादास्पद’ कार्टून

serena

मेलबर्नः आस्ट्रेलिया के हेराल्ड सन समाचार पत्र ने बुधवार को अपने पहले पन्ने पर एक बार दोबारा टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स के विवादास्पद कार्टून को छापा। सोमवार को जब पहली बार यह कार्टून छापा गया था तो ‘नस्लवाद और लिंगभेद’ के आरोप लगे थे। 

पहले पन्ने पर छापा कार्टून
मेलबर्न के हेराल्ड सन के कार्टूनिस्ट मार्क नाइट का यह कार्टून सबसे पहले सोमवार को छपा था जिसकी दुनिया भर में आलोचना हुई थी। समाचार पत्र ने बुधवार को दोबारा ‘वेलकम टू पीसी वल्र्ड’ शीर्षक के साथ अपने पहले पन्ने पर यह कार्टून छापा और इसके साथ आस्ट्रेलिया ओर विदेशी राजनेताओं के कई अन्य कार्टून भी छापे जिन्हें नाइट ने बनाया था।
13 18 320847070s ll

समाचार पत्र ने साथ ही कहा कि अगर वे सब कुछ सबकी पसंद का छापने लगे तो जीवन काफी नीरस हो जाएगा। इस अनुभवी कार्टूनिस्ट ने इस बीच कहा कि उसने अपने परिवार और मित्रों को बचाने के लिए अपने ट्विटर अकाउंट को निलंबित कर दिया है। उन्होंने अपने कार्टून को ट्वीट भी किया था जिस पर 22,000 से अधिक कमेंट आए थे जिसमें से अधिकतर आलोचनात्मक थे।

इसे भी पढ़ें-  कप्तान स्मृति मंधाना की अगुवाई में टीम इंडिया का धमाकेदार प्रदर्शन: जिम्बाब्वे को वनडे सीरीज में 3-0 से किया 'क्लीन स्वीप'; तीसरे मैच में वैष्णवी का 'पंखा' और प्रतिका-शैफाली की शानदार हाफ सेंचुरी