आम आदमी पार्टी के संजय सिंह का सुबह 5 बजे जबलपुर आगमन

जबलपुर. आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव 2018 के मद्देनजर 6 नम्बर मंगलवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद स्टार प्रचारक माननीय संजय सिंह जी का सुबह 5 बजे जबलपुर आगमन हो रहा है। प्रदेश संगठन सचिव जबलपुर ज़ोन प्रभारी डॉ मुकेश जायसवल प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी 6 नम्बर को जबलपुर जिले की सभी विधानसभा के प्रत्यशी अपनी अपनी विधानसभा में रैली निकाल कर नामंकन दाखिल करंगे।इस मौके पर आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह मुख्यथितिके रूप से उपस्थित रहेंगे। आम आदमी पार्टी बाबा साहेब अंबेडकर और गांधी जी के आदर्शों पर चलने वाली पार्टी है ।हमारे प्रत्याशी अपने नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं।व्यवस्था परिवर्तन का संकल्प लेकर इस चुनावी समर में डॉ अंबेडकर और गांधी जी का आशीर्वाद लेकर ही हमारे प्रत्याशी नामांकन की प्रक्रिया को पूरा करेंगे। शनिवार को ही प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल दक्षिण पश्चिम विधानसभा से अपना नामांकन दाखिल करेंगे








