katniमध्यप्रदेश

आधी ट्रेन पीछे छूट गई, आधी को लेकर इंजन निकल गया, कटनी-मझगवां सेक्शन पर घटना

कटनी।आधी ट्रेन पीछे छूट गई आधी को लेकर इंजन निकल गया। यह घटना रविवार को पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के कटनी मुड़वारा-मझगवां फाटक के बीच  रविवार की दोपहर घटित हुई। दरअसल कोयले से लदी एक मालगाड़ी की कपलिंग टूट गई और दो पार्ट हुई इस मालगाड़ी के कुछ डिब्बों को लेकर इंजिन कई मीटर आगे निकल गया, जबकि कुछ डिब्बे पीछे रह गये।

jabalpur mp West Central Railway coupling of goods train broken Katni rail traffic disrupted news in hindi 289559

इस दौरान लगभग 2 घंटे तक कटनी मुड़वारा-दमोह के बीच रेल यातायात बाधित रहा। बताया जाता है कि आज दोपहर 3 बजे के लगभग बिलासपुर की ओर से एक मालगाड़ी बीना की तरफ जा रही थी, जब यह मालगाड़ी कटनी मुड़वारा और मझगवां फाटक के बीच थी, कि अचानक मालगाड़ी कपलिंग टूट जाने से दो पार्ट हो गई. लगभग 20 डिब्बों के साथ इंजिन 200 मीटर आगे तक बढ़ गया, जबकि शेष डिब्बे पीछे रह गये। बाद में इंजिन सहित शेष डिब्बे वापस लौटे और सुधार कार्य के लिए एनकेजे से कर्मचारी मौके पर पहुंचे, जिन्हें दुरुस्त करने में लगभग 2 घंटे का वक्त लगा। इस दौरान इस रेल खंड पर एक लाइन पर यातायात बाधित रहा।

Leave a Reply

Back to top button