Technologyव्यापार

आधार नंबर से निकलेंगे पैसे, ऐसे करेगा काम

16 42 523394000atm ll

इन एटीएम के जरिए आप ने केवल कैश निकाल सकेंगे बल्कि कैश डिपोजिट, बैलेंस चेक करना, मिनि स्टेटमेंट निकालने समेत लोन का भुगतान भी कर सकते हैं। यही नहीं, पैन कार्ड, ई-केवाईसी और लोन वितरण जैसी सुविधाएं भी इनके जरिए दी जाएंगी।

16 43 009194000money ll

क्या है आधार आधा‍रित भुगतान
आधार आधारित भुगतान (AEPS) को नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने तैयार किया है। इसके जरिए बैंक और वित्तीय संस्थान अपनी सेवाएं देने के लिए 12 नंबर के आधार नंबर और यूआईडीएआई ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करते हैं। इसे आरबीआई की मान्यता भी मिल चुकी है।

16 43 096710000aadhar card ll

क्या है आधार माइक्रो एटीएम
आधार माइक्रो एटीएम असल में प्वाइंट ऑफ सेल्स (POS) मशीन होती है। इसे बैंक के प्रतिनिध‍ि (बैंक मित्र) ऑपरेट करते हैं। ये AEPS टेक्नोलॉजी के सहारे काम करते हैं। इस व्यवस्था के तहत आपका फिंगरप्र‍िंट और मोबाइल नंबर आपके डेबिट कार्ड के समान काम करता है। इसके लिए आपको पिन एंटर करने की भी जरूरत नहीं होती है।

16 43 204350000atm ll

ऐसे करेगा काम
अगर आप कैश विद्ड्रॉ करना चाहते हैं, तो आपको अपने बैंक प्रतिनिध‍ि को अपना आधार नंबर देना होगा। जैसे ही आप अपना आधार नंबर उसे देंगे, इसके बाद प्रतिनिध‍ि आपका फिंगरप्रिंट वेरीफाई करेगा। फिंगरप्रिंट वेरीफ‍िकेशन के बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी एंटर करने के बाद आप कैश ले सकेंगे।

16 43 329462000mobile ll

फिलहाल आधार एटीएम से पैसे निकालने के लिए आपको किसी भी तरह का सर्विस चार्ज नहीं देना होता है। इस व्यवस्था को देश के ग्रामीण क्षेत्र को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है। आधार अथॉरिटी के मुताबिक उसने अभी तक 4 लाख से भी ज्यादा आधार माइक्रो एटीएम तैयार किए हैं। इनके जरिए देश के कई भागों में डूअरस्टेप बैंक‍िंग मुहैया की जा रही है।

Leave a Reply

Back to top button