Saturday, May 9, 2026
Latest:
jabalpur

आधार कार्ड को अपडेट कराकर 12 टिकटों की बुकिंग कर सकेंग

जबलपुर। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) पोर्टल पर यदि आपका अकाउंट है और आप उसे अपने आधार से लिंक करते हैं, तो ऑनलाइन पोर्टल के जरिए महीने में 6 की जगह 12 टिकट बुक कर सकेंगे। वर्तमान में एक अकाउंट पर एक माह में 6 टिकट ही बुक कर सकते थे।

अब आधार कार्ड को अपडेट कर 12 टिकटों की बुकिंग कर सकेंगे। रेलवे के इस प्रयास से टिकट बुकिंग में भ्रष्टाचार खत्म होगा। दलाल और ट्रैवल एजेंट अब नकली यूजर आईडी नहीं बना सकेंगे। आईआरसीटीसी पोर्टल में 6 यात्रियों को जनरल कोटा के तहत एक ही टिकट पर आरक्षित किया जा सकता है, जबकि तत्काल बुकिंग में एक टिकट पर 4 यात्रियों को रिजर्वेशन मिल सकता है।
यह करना होगा
-आईआरसीटी पोर्टल पर यूजर्स को माई प्रोफाइल कैटेगरी के तहत आधार (केवाईसी) पर क्लिक करना होगा और आधार नंबर अपडेट करना होगा।
-इसके बाद वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आपके उस मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा, जो आधार से लिंक होगा।
-आपको वेरिफिकेशन (सत्यापन) के लिए ओटीपी दर्ज करना होगा।
आरपीएफ स्क्वाड की वर्दी में लगेगा कैमरा
ट्रेन यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेल सुरक्षा बल के ट्रेनों में चलने वाले स्क्वाड के कर्मचारियों में से एक कर्मचारी की वर्दी में स्पाई कैमरा रहेगा। ट्रेन में गश्त के समय कैमरा ऑन रहेगा और इसकी रिकॉर्डिंग थाने में जमा होगी। स्क्वाड की गश्त की समयावधि में ट्रेन में यदि कोई वारदात होती है तो इसकी रिकॉर्डिंग देखकर बदमाश को पकड़ने की कोशिश की जाएगी। ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे ने उत्तर की कई ट्रेनों में परीक्षण शुरू कर दिया है। ट्रेनों में चोरी, जहरखुरानी व लूट की घटनाओं के नियंत्रण के लिए यह प्रयोग शुरू किया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply