Sunday, April 12, 2026
Latest:
jabalpur

आज से संवेदनशील मतदान केंन्द्रों में दी जा रही विश्वास पर्ची

जबलपुर नगर संवाददाता। आगामी विधान सभा चुनाव 2018 को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिये जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर एएसपी आरएस नरवरिया व पाटन एसडीओपी एसएन पाठक द्वारा आज से संवेदनशील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। जिसके तहत गांव में विश्वास पर्ची बांटी जा रही है जिसमें पुलिस स्टाफ का मोबाइल नंबर लिखा है गांव में किसी भी प्रकार की सामग्री जिसमें अवैैध रूप से शराब एकत्रित करना एवं मतदाताओं को लुभाने के लिये कपड़े सहित अन्य सामग्री बांटे जाने की सूचना फौरन संबंधित थाने को दें जिससे की पुलिस तत्काल कार्रवाई कर सके। इस क्रम मेंं आज पाटन के आस पास ग्रामीण क्ष्ेात्रों में मतदान केंन्द्र्रों मेंं विश्वास पर्ची का वितरण किया जा रहा। इसके पूर्व शनिवार को पैरामिलेट्री फ ोर्स ने पाटन एवं बरगी थाना क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च किया । फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे जो पाटन व बरगी के गांवों में भ्रमण करते हुए मतदान की अपील करते रहे । एएसपी ने बताया कि मतदान शांतिपूर्वक और सुव्यवस्थित ढंग से हो मतदाताओं को इस बात की पूरी स्वतंत्रता हो कि वे बिना किसी डर भय व परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें उक्त दोनो कम्पनियों से प्रतिदिन फ्लैग मार्च कराया जा रहा है शनिवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ राय सिंह नरवरिया के मार्ग निर्देशन में थाना पाटन क्षेत्र में चौधरी मोहल्ला धनेटा सहसन ग्वारी माला कुंवरपुर कटरा बेलखेडा जूडी तिराहा कांटी आदि ग्रामों में आरएएफ की कम्पनी द्वारा फ्लैग मार्च किया गयाफ्लैग मार्च के दौरान एसडीओपी पाटन एसएन पाठक थाना प्रभारी पाटन एवं थाने का बल मौजूद था इसी प्रकार सीआईएसएफ की कम्पनी द्वारा थाना बरगी क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया फ्लैग मार्च के दौरान नपुअ बरगी आरएस रावत थाना प्रभारी बरगी एवं थाने का बल मौजूद था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply