jabalpur

नर्माणाधीन मकान से 70 हजार का तार चोरी

जबलपुर, मुनप्र। गोहलपुर थानांतर्गत रामनगर संजीवनी अस्पताल के समीप एक निर्माणाधीन मकान से बीती रात अज्ञात चोरों ने करीब 70 हजार रुपए का बिजली का तार पार कर दिया। सुबह जब मकान मालिक पहुंचे तो उन्होंने तार गायब पाकर घटना की रिपोर्ट गोहलपुर थाने में दर्ज करायी। पुलिस मामला दर्ज कर पतासाजी करने में जुट गयी है। घटना के संबंध में गोहलपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संजीवनी अस्पताल के पीछे वरुण शुक्ल के मकान का निर्माण कार्य चल है। निर्माणाधीन मकान में करीब 70 हजार रुपए के तार के बंडल रखे हुए थे। जिन्हें रात साढ़े बारह बजे से सुबह 6 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। सुबह जब घटना की जानकारी लगी तो रिपोर्ट दर्ज करायी गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चोरों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।

Leave a Reply

Back to top button