Entertainmentमनोरंजन

आज से जोधपुर में शुरू प्रियंका-निक की शादी की रस्में

जोधपुर। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके बॉयफ्रेंड निक जोनास की शादी की रस्में गुरुवार से जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस शुरू होंगी। दोनों यहीं शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगे। इसके लिए दोनों सितारे और चुनिंदा मेहमान जोधपुर पहुंच चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह मुंबई से जोधपुर के लिए निकले थे और जोधपुर पहुंच चुके हैं। 29 नवंबर को सबसे पहले मेहंदी की रस्म होगी। इसके लिए राजस्थान के सोजत के खास मेहंदी मंगवाई गई है। खास बात यह है कि यह वही जगह है जहां से अमिताभ बच्चन की बहू एेश्वर्या राय बच्चन की शादी के लिए मेहंदी मंगवाई गई थी।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाज से होगी। इसके बाद 3 दिसंबर को क्रिश्चयन रीति-रिवाज से शादी होगी। निक कुछ दिनों पहले न्यूयॉर्क से दिल्ली पहुंचे थे जहां पर प्रियंका अपनी आने वाली फिल्म द स्काई इज़ पिंक की शूटिंग कर रही थी। दिल्ली में शाही डिनर करने के बाद दोनों मुंबई पहुंचे थे। मुंबई में पार्टी करने के बाद दोनों ने बुधवार को प्रियंका के घर पर ही पूजा की थी। अब दोनों जोधपुर में हैं जहां पर कुछ देर बाद विभिन्न रस्म शुरू होंगी।

Leave a Reply

Back to top button