मध्यप्रदेश

आज मंदसौर पहुंचेंगे शत्रुघ्न और यशवंत सिन्हा, प्रवीण तोगड़िया भी होंगे शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश में चल रहे गांव बंद आंदोलन के बीचमंदसौर में भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा आज मंदसौर पहुंचेंगे. उनके साथ विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया भी होंगे.

shatughan and yashwant s

बताया जा रहा है कि मंदसौर के दलोदा क्षेत्र में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है. इसमें कक्का जी के साथ यशवंत सिन्हा, प्रवीण तोगड़िया और शत्रुघ्न सिन्हा शामिल होंगे. कक्का जी ने कहा कि किसानों की खामोशी पर सरकार अपनी पीठ न थपथपाए. उन्होंने कहा कि किसानों का सम्मान किसी भी कीमत पर गिरने नहीं दिया जाएगा.
2018 1image 18 57 494980172to ll
कक्का जी ने बताया कि 8 जून यानि शुक्रवार को दालौदा में अभिनेता शत्रुघ्न सिंहा, पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिंहा, जम्मू कश्मीर के राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हमीद मलिक, संदीप गिरडे, प्रकाश पांडे, विकास बांगे, सुरेश विष्ठ, वीरसिंह, अभिमन्यु गुहार दालौदा में मृत किसानों को श्रद्धांजलि देंगे.
साथ ही कक्का जी ने कहा कि 8 अगस्त से अन्नदाता बचाओ आंदोलन का शंखनाद भारत छोड़ो आंदोलन की ऐतिहासिक तिथि से मंदसौर से होगा.
बता दें कि एक जून से शुरू हुए गांव बंद आंदोलन का आज आठवां दिन है. मध्य प्रदेश के कई जिलों में आंदोलन का मिल-जुला असर देखने को मिला. हालांकि आंदोलन का कहीं भी व्यापक असर देखने को नहीं मिला.

Leave a Reply

Back to top button