katni

आचार संहिता: कोतवाली थाना पुलिस की कार्रवाई, कार चैकिंग के दौरान 1 लाख 21 हजार रू किया जप्त

आचार संहिता: कोतवाली थाना पुलिस की कार्रवाई, कार चैकिंग के दौरान 1 लाख 21 हजार रू  जप्त किया।  पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर अधिक से अधिक कार्यवाहियां करने एवं आदर्ष आचार संहिता का पालन कराए जाने हेतु निर्देषित किया गया है। जिसके पालन में थाना प्रभारी कोतवाली कटनी निरी. आशीष कुमार शर्मा द्वारा प्रतिदिन अवैध मादक पदार्थ, वाहन चैकिंग एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां की जा रही है।

इसी तारतम्य में आज दिनांक 20अक्‍टूबर को वाहन चैकिंग के दौरान दो-पहिया व चार पहिया वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान एक फोर व्हीलर गाड़ी को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में 01 लाख 21हजार रू नगद पाए गए।

वाहन चालक से उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम सुबल कुमार महतो पिता चक्रधर महतो उम्र 28 वर्ष नि. धनवाद झारखण्ड का होना बताया। वाहन में अन्य दो व्यक्ति पथीक कुण्डो पिता जितेन्दर कुण्डो नि. बाकुड़ा पश्चिम बंगाल एवं गोपाल महतो पिता गुलाब महतो नि. पुर्लिया पश्चिम बंगाल भी सवार थे।

थाना प्रभारी निरी. आशीष कुमार शर्मा द्वारा बताया गया कि चैकिंग के दौरान कार चालक के पास से तय सीमा से अधिक नगद राशि मिलने पर विधिवत जप्ती की कार्यवाही की गई। विधान सभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवम् निष्पक्ष रूप से संपन्न कराए जाने हेतु कार्यवाहियां लगातार जारी रहेंगी।

Back to top button