छतरपुर के श्यामरा में भीषण आग आधा दर्जन किसानों की फसल और घर जले

fire shyamra 11 04 2018

बमीठा(छतरपुर)। तहसील क्षेत्र राजनगर के अंतर्गत ग्राम श्यामरा में मंगलवार-बुधवार की रात एक खलिहान में लगी आग से पांच किसानों को घर और फसल जल गई।

घटना में फसलों के साथ-साथ किसानों के कच्चे मकान, ट्रैक्टर, थ्रेसर सहित गृहस्थी का सामान राख हो गया। देर से ही सही लेकिन दमकल के आ जाने से पूरा गांव जलने से बच गया। ग्रामीणों के अनुसार उनका करीब 30 लाख रुपए का नुकसान हो गया।

भीषण आग से यह किसान हुए बर्बाद

ग्राम श्यामरा में आग लगने की घटना से लखन पुत्र सिद्दू यादव, भूपत पुत्र हल्काई, राकेश पुत्र सिद्दू, बब्बू पुत्र बंदी, जगन्नाथ पुत्र बंदी, सिद्दू पुत्र बंदी, अरविंद पुत्र भूपत, राजू पुत्र जगन्नाथ, राममिलन पुत्र जगन्न्ाथ निवासी ग्राम श्यामरा नुकसान हुआ है।

इसे भी पढ़ें-  ग्वालियर में धर्म परिवर्तन से इनकार पर नर्सिंग छात्रा पर जानलेवा हमला: बॉयफ्रेंड अदनान ने गले पर चलाया चाकू, 2 आरोपी गिरफ्तार