बरही/कटनी:- जिस कुआँ के जंगल मे आदमखोर बाघ का आतंक था, वही जंगल आज आग की आगोश में आ गया। बताया गया है कि जंगल की आग कुआँ जंगल के ददराटोला स्थित महुआर से लगी, जो देखते ही देखते आग की लपटें पूरे जंगल को अपने आगोश में ले लिया। जंगल के लंकाना जहा पूरी तरह से खाक हो गए, तो वही पेड़ झुलस गए। आग लगने की खबर पाते ही वन विभाग के रेंजर श्री चौहान वन अमले के साथ जंगल पहुँच गए, जहाँ वन अमला आग पर काबू पाने के जतन में जुट गया। करीब 30 हेक्टर क्षेत्र आग की आग में आ गया। इतना ही नही आग इतनी भीषण लगी थी कि सड़क के दूसरे छोर के जंगल को भी तक पहुच गई। दोपहर डेढ़ बजे से लगी आग को बुझाने शाम 7 बजे तक जंगल के कर्मचारी जुटे रहे। इस संबंध में रेंजर श्री चौहान ने बताया कि महुआ बीनने वालो ने बीड़ी पीकर फेक दिया होगा, जिससे आग की लपटें जंगल को अपने आगोश में ले लिया, आग पर अब काबू पा लिया गया।