katni

आग में जलकर दवा दुकान खाक, गर्गचौराहा में घटना से मची अफरा-तफरी

कटनी। कोतवाली के गर्गचौराहा क्षेत्र में कल गुरूवार की शाम दो दवा दुकान व गोदाम आग में जलकर खाक हो गईं। विद्युत सार्टसर्किट से भड़की आग कुछ ही देर में दवा दुकानों में फैल गई और शहर की तंग गलियों व जगह-जगह जाम से जुझते हुए दमकल दस्ता जब तक मौके पर पहुंचा तब तक दुकान व गोदाम के अंदर रखा अधिकांश सामान आग में जलकर खाक हो चुका था। आग से लगभग डेढ़ लाख की क्षति का अनुमान है। दवा दुकान व गोदाम में आग लगने की जानकारी तब पड़ोसियों को लगी जब गोदाम के अंदर से धुआं निकलते देखा।
जिसके बाद गोदाम संचालक को सूचना दी गई। जिसके बाद आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। आग से करीब डेढ़ लाख रुपए की दवा व अन्य सामग्री जलने की अनुमान लगाया गया है।
आग कैसे लगी यह भी फिलहाल स्पष्ट नहीं है। लेकिन शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के दौरान क्षेत्र में काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। पुलिस ने बताया कि गर्ग चौराहे के पास भाटिया मेडीकोज गुरूवार शाम करीब 6 बजे पड़ोसियों ने दवा गोदाम से धुआं निकलते देखा।
जिसके बाद इसकी जानकारी पड़ोसियों ने दवा गोदाम के संचालक को दी। सूचना मिलने के बाद संचालक दवा गोदाम पहुंचा और दवा गोदाम में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग के कर्मी दमकल वाहन लेकर वहां पर पहुंचे। जिसके बाद आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।
तंगगलियों व जाम में फंसा दमकल वाहन
जिस स्थान पर दवा गोदाम स्थित है वहां की सड़क सकरी होने के कारण दमकल वाहन वहां पर नहीं पहुंच सका। लंबे पानी के पाइप के माध्यम से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। करीब एक घंटे तक दमकल कर्मी आग बुझाते रहे। काफी मश्क्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से करीब डेढ़ लाख रुपए के क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं बताया जा रहा है आग शार्ट सर्किंट से लगने की आशंका है।

Leave a Reply

Back to top button