Latest

आग की चेतावनी के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

केरला के कोझिकोड से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां शुक्रवार की सुबह एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट में आग लगने का अलार्म बज गया, जिसके बाद पायलटों ने इमरजेंसी लैंडिंग की। एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि विमान ने 17 यात्रियों के साथ कोझिकोड से कुवैत के लिए उड़ान भरी थी। विमान के कार्गों में आग लगने की बात सामने आ रही है।

प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को कोझिकोड से कुवैत के लिए उड़ान भरी एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में अचानक ही आग लगने की चेतावनी वाला अलार्म बज गया, जिसके बाद पायलटों ने बिना समय जाया किए केरल के कोझिकोड में आपातकालीन लैंडिंग की। लैंडिंग के बाद पायलटों को पता चला कि विमान के कार्गो डिब्बे में आग लग गई थी।

 

Back to top button