आगरा में विवाद निपटाने गए दारोगा की गोली मारकर हत्या, कई थानों का फाेर्स मौके पर

gun goli bandook

आगरा। थाना खंदौली क्षेत्र के गांव नहर्रा में बुधवार शाम भाइयों के विवाद की सूचना पर गई पुलिस टीम पर आरोपित हमलावर हो गए। आरोपित ने दारोगा की गोली मारकर हत्या कर दी। सिपाहियों ने भागकर जान बचाई। दारोगा छतारी (बुलंदशहर) के रहने वाले थे। घटना के बाद पुलिस पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैैं। आरोपित फरार है।

थाना खंदौली पुलिस को सोमवार तीसरे पहर गांव नहर्रा में विश्वनाथ की अपने भाई से आलू के बंटवारे को लेकर विवाद की सूचना मिली। दारोगा प्रशांत, सिपाही चंद्रसेन व एक अन्य सिपाही के साथ शाम को गांव पहुंचे। वहां पता चला कि विश्वनाथ गांव वालों को भी तमंचे से धमका रहा था। रोकने पर उसने दारोगा पर फायर कर दिया। गले में गोली लगने से दारोगा लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।

अफरा-तफरी के बीच हमलावर फरार हो गया। दारोगा को खंदौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस बीच बदहवास हुए चंद्रसेन की हालत भी बिगडऩे लगी। उसको स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। एडीजी राजीव कृष्ण व एसएसपी बबलू कुमार मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने बताया कि आरोपित की तलाश की जा रही है। दारोगा के स्वजन को सूचित कर दिया गया है। कई थानों का फाेर्स आरोपितों की तलाश में जुटा है।

इसे भी पढ़ें-  Vivo V80 FE 5G की आधिकारिक वेबसाइट पर एंट्री: 7,000mAh बैटरी और मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ जल्द होगा लॉन्च; जानें लीक हुए सभी स्पेसिफिकेशन्स