आखिर क्यों कंगना से पंगा नहीं लेना चाहते हैं रोहित शेट्टी
मुंबईः फिल्ममेकर रोहित शेट्टी अभिनेत्री कंगना रनौत से पंगा नहीं लेना चाहते, उन्होंने यह बात टीवी रियेलिटी शो ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’ की शूटिंग के वक्त कबूल की। एक सेशन के दौरान को-जज और फिल्ममेकर करण जौहर कंगना और रोहितग का एक डिफ्रेंट साइड देखना चाहते थे। उन्होंने रोहित और कंगना को एक रोमांटिक सीन करने को कहा जिसमें वह डायरेक्टर की भूमिका निभा रहे थे।
बता दें कि ये एपिसोड इसलिए भी चर्चा में हैं क्योंकि लंबे समय से नेपोटिज्म पर बयानबाजी कर एक दूसरे के दुश्मन बने करण और कंगना पहली बार आमने सामने होंगे। जानकारी के अनुसार पूरे एपिसोड को काफी दिलचस्प तरीके से बनाया गया है और शूटिंग के दौरान कंगना, रोहित और करण ने खूब मस्ती की है। वहीं, इस मजेदार एपिसोड में रोहित और कंगना के बीच एक एक्ट भी किया गया है। इस एक्ट में कंगना और रोहित शेट्टी को कहा गया कि वह दीवार फिल्म का फेमस सीन करें और करन को इसे एक्शन कहते हुए निर्देशित करने को कहा गया, लेकिन रोहित ने ये संवाद बोलने से मना करते हुए कहा कि इससे पंगा कौन लेगा। मेरे वश की बात नहीं और वह सीन में एक्ट किए बगैर ही हार मान लेते हैं।
गौरतलब है कि करण और रोहित का ये शो इन दिनों इन कारणों से भी विवाद में है कि शो के मेकर्स पर आरोप है कि शो में जितने भी प्रतिभागी आए हैं उनमें से कुछ कंटेस्टेंट पहले से ही फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं, जबकि शो के कॉन्सेप्ट के अनुसार शो में नए टैलेंट्स को मौके दिए जा रहे हैं।








