Latestव्यापार

आखिर कैसे निर्धारित होता है आपके पासपोर्ट का रंग, जानें यहां

नई दिल्ली। पासपोर्ट एक ऐसा डॉक्यूमेंट है जिसके बिना विदेश यात्रा नहीं की जा सकती है। नेपाल और भूटान को छोड़कर दुनिया के किसी भी देश में जाने के लिए आपके पास पासपोर्ट का होना जरुरी है। लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि पासपोर्ट का रंग कैसे निर्धारित किया जाता है। आइए हम बताते हैं।

यूं तो दुनिया के हर देश को अपने यहां के पासपोर्ट का रंग चुनने के लिए पूरी स्वतंत्रता प्राप्त है। फिर भी कोई भी देश पासपोर्ट का रंग निर्धारित करते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान जरूर रखता है। हालांकि इसके अलावा भी बहुत से ऐसे कारण होते हैं जो पासपोर्ट के रंग को प्रभावित करते हैं।

लाल रंग का पासपोर्ट-

Red passport 01

कुछ देशों में जहां कम्यूनिस्ट सरकार है वहां के पासपोर्ट का रंग लाल या मैरून होता है। यह रंग उनके वैचारिक रंग से भी मेल खाता है। जैसे चीन, रूस, सर्बिया, लात्विया, रोमानिया, पोलैंड और जॉर्जिया जैसे देशों के पासपोर्ट का रंग लाल होता है। इसके अलावा यूरोपीय यूनियन के सदस्य देशों के पासपोर्ट में भी लाल रंग का शेड होता है। इसमें क्रोएशिया अपवाद है। जबकि एनडीएन कम्यूनिटी के देश जिसमें बोलिविया, कोलंबिया, एक्वॉडोर और पेरु के पासपोर्ट का भी रंग लाल होता है।

हरे रंग का पासपोर्ट-

Green passsport 011

दुनिया की अधिकतर इस्लामिक देश अपने पासपोर्ट का रंग हरा रखते हैं। क्योंकि हरे रंग का इस्लाम में विशेष महत्व है। इसके अलावा कई अफ्रीकी देश जैसे बुर्किना फासो, नाइजीरिया, नाइजर, आइवरी कोस्ट और सेनेगल के पासपोर्ट का रंग भी हरा है।

नीला रंग का पासपोर्ट-

Blue passport 01

इस रंग का पासपोर्ट दुनिया के अधिकतर गणतांत्रिक देशों में अपनाया गया है। इसके अलावा 15 कैरेबियाई देशों के पासपोर्ट का रंग भी नीला होता है। दक्षिणी अमेरिका के देश ब्राजील, अर्जेंटीना और पराग्वे में भी पासपोर्ट का रंग भी नीला होता है। हालांकि इनमें वेनेजुएला अपवाद है। वर्ष 1976 में अमेरिका ने भी अपने देश के नागरिकों के लिए नीले रंग का पासपोर्ट अपनाया।

काले रंग का पासपोर्ट-

Black Pasport 011

दुनिया के कई देशों में काले रंग का पासपोर्ट भी प्रचलित है। जिसमें अंगोला, कॉन्गो, मलावी, बोत्सवाना, जांबिया, बुरुंडी शामिल हैं। इन देशों का पासपोर्ट काले रंग का होता है। न्यूजीलैंड का पासपोर्ट भी काले रंग का होता है।

भारत में तीन तरह का होता है पासपोर्ट-

Passport deplometic 011

डिप्लोमेटिक पासपोर्ट-

इस तरह का पासपोर्ट भारत के राजनयिकों को जारी होता है जो देश के प्रतिनिधि के रुप में संबंधित देश में रहते हैं। राजदूतों की नियुक्ति सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति करते हैं। इस पासपोर्ट को वियना संधि के तहत कई छूट प्राप्त होती है। इस पासपोर्ट का रंग लाल होता है।

ऑफिशियल पासपोर्ट-

यह पासपोर्ट सरकारी अधिकारियों को विदेश यात्रा के लिए जारी होता है। हालांकि यात्रा के आधिकारिक होने पर ही उन्हें इस रंग का पासपोर्ट दिया जाता है। इस पासपोर्ट का रंग सफेद होता है।

सामान्य पासपोर्ट-

यह पासपोर्ट देश के आम लोगों के लिए जारी होता है। इसका रंग नीला होता है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply