आंगनबाड़ी केंद्रों को भोजन प्रदान करने वाली संस्थाओं का निरीक्षण, केप, अप्रैन, पहनकर भोजन निर्माण करने के निर्देश

कटनी आंगनबाड़ी केंद्रों को भोजन प्रदान करने वाली संस्थाओं का निरीक्षण। कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश के परिपालन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा बुधवार को कटनी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक एक एवं दो में आंगनबाड़ी केंद्रों को भोजन प्रदान करने वाली संस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान राधे कृष्णा अनुपमा स्व-सहायता समूह, जय श्री राम स्व- सहायता समूह, एवं गरीब नवाज अनुपमा स्व सहायता समूह के भोजन निर्माण स्थल किचन सेट में पहुंचकर मौके पर समूह को संचालित करने वाली एवम भोजन निर्माण में लगी महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत निर्धारित प्रारूप में कराने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान भोजन निर्माण करने वाली महिलाओं को केप, अप्रैन, पहनकर भोजन निर्माण करने के साथ ही खाद्य पदार्थ निर्माण में उपयोग होने वाले पानी की जांच लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की प्रयोगशाला से कराने के निर्देश दिए गए। मौके पर राधा कृष्ण स्वस्थ सहायता समूह के भंडार कक्ष से हल्दी पाउडर.फोर्टीफाइड राइस.रिफाइंड सोयाबीन तेल .तुवर दाल एवं आयोडाइज्ड नमक का नमूना लेकर जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया, नमूने की रिपोर्ट प्राप्त हो जाने पर नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी।








