ग्वालियर। सिमरिया से प्रसूता को लेकर निकली 108 एम्बुलेंस रास्ते में खराब हो गई। परिजन धक्का लगाकर जैसे-तैसे एम्बुलेंस को पिछोर पीएससी तक पहुंचे। यहां प्रसूता को छोड़ दिया गया, शाम 5 बजे तक एम्बुलेंस वहीं खड़ी थी। इसके बाद परिजन पिछोर पीएससी से महिला को ऑटो द्वारा डबरा अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर स्टाफ ने महिला को भर्ती करने की बजाय रविवार अवकाश होने के कारण ग्वालियर ले जाने को कह दिया। परेशान परिजन निजी एम्बुलेंस से महिला को कमलाराजा अस्पताल लेकर पहुंचे। महिला फिलहाल लेबर रूम में भर्ती है।
रचना निवासी सिमरिया को सुबह 8.30 बजे दर्द शुरू हुए। 108 एम्बुलेंस को कॉल किया गया, पिछोर प्वॉइंट की एम्बुलेंस पहले से खराब है। ऐसे में हस्तिनापुर की 108 एम्बुलेंस (एमपी 02 एवी 5649) प्रसूता को लेने पहुंची। प्रसूता को डबरा जाना था, लेकिन पिछोर से बाहर निकलते ही एम्बुलेंस का क्लच वायर टूट गया। परिजन धक्का लगाकर जैसे-तैसे एम्बुलेंस को पिछोर पीएससी तक ले गए, जहां पर शाम 5 बजे तक एम्बुलेंस खड़ी रही है।
महिला की पहली डिलेवरी सीजर हुई थी, इसलिए पिछोर पीएससी से महिला को डबरा ले जाने की सलाह दी गई। परिजन ऑटो से महिला को डबरा अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां पर स्टाफ ने कहा कि रविवार की छुट्टी है, इसलिए प्रसूता को कमलाराजा अस्पताल ले जाएं। स्टाफ ने प्रसूता के लिए सरकारी एम्बुलेंस की व्यवस्था तक करना जरूरी नहीं समझा। इसके बाद परिजन निजी एम्बुलेंस से महिला को लेकर ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में पहुंचे हैं। प्रसूता फिलहाल लेबर वार्ड में है।
खस्ताहाल एम्बुलेंस बन गई परेशानी
108 एम्बुलेंसों की खस्ता हालत मरीजों के लिए परेशानी बनती जा रही है। पहले भी इस प्रकार के कई मामले सामने आ चुके हैं, इसके बाद भी एम्बुलेंस की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। जिगित्सा हेल्थ केयर लिमिटेड को नोडल ऑफिसर भी कई पत्र लिख चुके हैं, लेकिन वाहनों के मेन्टेनेंस में गंभीरता नहीं बरती जा रही।
बिना जांच कर देते हैं रेफर
सरकारी अस्पतालों में रेफर करने की पद्धति बढ़ती जा रही है। इसके कारण जयारोग्य अस्पताल पर भी लोड बढ़ता जा रहा है। पिछले दिनों संभागायुक्त ने भी इस पर नाराजगी जाहिर की थी, इसके बाद भी यह सिलसिला थम नहीं रहा है। सूत्रों की मानें तो पहली डिलेवरी होने पर दूसरी डिलेवरी भी ऑपरेशन से होने की अधिक अशंका रहती है। ऐसे में परेशानी से बचने के लिए सरकारी अस्पताल का स्टाफ प्रसूता को रेफर कर देता है। इतना ही नहीं कई बार तो रेफर करने की बजाय सीधे ही बोल दिया जाता है कि प्रसूता को बड़े अस्पताल ले जाओ। इससे रिकॉर्ड में रेफर संख्या भी नहीं बढ़ती और अफसरों को सच्चाई पता भी नहीं चल पाती है।
प्रसूता की स्थिति यदि नॉर्मल थी तो उसे क्यों रेफर किया गया और यदि ऐसी स्थिति थी तो सरकारी एम्बुलेंस की व्यवस्था क्यों नहीं की गई है। डबरा सीबीएमओ से इस मामले में जवाब तलब किया जाएगा। इस प्रकार की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डॉ. मृदुल सक्सेना, सीएमएचओ
यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है, यदि ऐसा है तो ड्यूटी डॉक्टर एवं नर्सों से जानकारी ली जाएगी। मामले की जांच कराई जाएगी और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो सख्त एक्शन भी लिया जाएगा।
-
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत कटनी को मिली तीन यात्री बसों की सौगात,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने भोपाल से बसों का किया शुभारंभ -
अनंत चतुर्दशी को लेकर पुलिस अलर्ट, एएसपी ने फोर्स की ब्रीफिंग कर ड्यूटी पर रवाना किया -
मंडला में लोकायुक्त की रेड: 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरे गए मुख्य नगरपालिका अधिकारी गजानंद नाफड़े -
गणपति बप्पा मोरया… अगले बरस तू जल्दी आ…तेज बारिश भी नहीं रोक सकी बप्पा की विदाई का उत्साह नगर मे जोरदार बारिश के बीच उमड़ा आस्था का सैलाब, नम आंखों से दी गणपति बप्पा को विदाई -
नर्सिंग छात्रों की समस्याओं से मंत्री राजेंद्र शुक्ल को कराया अवगत परीक्षा परिणाम शीघ्र जारी करने के निर्देश, छात्रों ने जताया आभार -
जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में कन्या महाविद्यालय कटनी विजेता गौरी बहल, कीर्ति यादव और सोनम हल्दकर का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन -
कटनी आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज में गरिमामय माहौल में मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस -
आस्था के साथ सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल हो बप्पा की विदाई,महापौर श्रीमती सूरी ने अनंत चतुर्दशी पर शहरवासियों से की सहयोग की अपील -
बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ,श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई समुचित व्यवस्थाएं -
कटनी में झमाझम बारिश: बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से बदला मौसम; अगले 48 घंटे हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट -
ई-गिफ्ट कार्ड रिडीम कराने में टालमटोल पड़ी भारी, लैक्मे सैलून पर उपभोक्ता आयोग ने लगाया ₹10 हजार का हर्जाना,₹2 हजार का ई-गिफ्ट कार्ड और ₹2 हजार वाद व्यय भी लौटाने के आदेश -
गणेश चोक मुख्य आयोजन में कलेक्टर, एसपी भगवान श्री गणेश की महाआरती में हुये शामिल -
रिमझिम फुहारों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने किया गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण -
बप्पा की प्रतिमा के सुरक्षित एवं व्यवस्थित विसर्जन की तैयारियों का महापौर ने लिया जायजा,विसर्जन स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के साथ स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश -
एनएसएस स्थापना दिवस पर सेवा और राष्ट्रभक्ति का संदेश ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के तहत भाषण प्रतियोगिता व रचनात्मक गतिविधियां आयोजित -
गुलवारा में नुक्कड़ नाटक से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश -
नगर निगम के सात मनोनीत पार्षदों (एल्डरमैन)ने ली शपथअतिरिक्त कलेक्टर ने दिलाई पद एवं दायित्व की शपथ, अब परिषद की बैठकों में कर सकेंगे भागीदारी -
चंद्रशेखर बने मध्यप्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री -
नगर निगम की अभिनव पहल श्रद्धालु अब घर के पास ही कर सकेंगे बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन,निगम प्रशासन द्वारा नगर के 8 स्थलों पर वाहनों में रहेगी विसर्जन कुंड की व्यवस्था, घाटों पर नहीं उमड़ेगी भीड़ -
कटनी मार्बल की होगी ब्रांडिंग, जीआई टैगिंग के लिए होंगे प्रयास,कलेक्टर ने उद्यमी संवाद में मार्बल एसोसिएशन गठित कर जीआई टैग के लिए आवेदन के दिए निर्देश
