Sunday, April 5, 2026
Latest:
jabalpur

अवैध बसों की पहचान के लिए परमिटधारी बसों पर फास्ट ट्रेक स्टीकर लगेंगे

जबलपुर। अवैध बसों के संचालन पर रोक लगाने के लिए आरटीओ ने परमिटधारी बसों पर फास्ट ट्रेक स्टीकर लगाने की योजना बनाई है। स्टीकर लगने के बाद परिवहन उड़नदस्तों को अवैध बसों पर कार्रवाई करने में आसानी होगी। अवैध बसों के संचालन से परिवहन विभाग को टैक्स के रूप में राजस्व का नुकसान हो रहा है। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में लगभग 900 यात्री बसें रजिस्टर्ड हैं।

बसों को क्षेत्रीय और अंतरराज्यीय परमिट (स्थाई+अस्थाई) जारी किए गए हैं। विभिन्न रूटों पर परमिट और बगैर परमिट वाली बसें संचालित हो रही हैं। अवैध बसों से परिवहन विभाग को राजस्व का नुकसान हो रहा है, इसलिए जल्द ही स्थाई परमिट वाली बसों में फास्ट ट्रेक स्टीकर लगाए जाएंगे, इससे सड़क पर वैध और अवैध बस की पहचान आसानी हो सकेगी।

इसके बाद परिवहन उ?नदस्ते अवैध बसों के खिलाफ जब्ती की कार्रवाई कर सकेंगे। परिवहन कार्यालय द्वारा बस संचालकों को स्थाई परमिट के लिए आवेदन करने को कहा जाएगा। अभी स्थाई कम और अस्थाई परमिटों पर ज्यादा बसें चल रही हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply