katniLatest

अल्प प्रवास पर कटनी पहुंचे गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, बोले कांग्रेस अब ट्विटर और फेसबुक पर ही बची

कटनी। कटनी में आज प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का अल्प प्रवास हुआ। इस दौरान गृह मंत्री का भाजपा जनोँ ने स्वागत किया। उद्योगपति प्रदीप मित्तल के यहां गृह मंत्री  श्री मिश्रा शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे जिनके पुत्र का कुछ दिन पहले हादसे में निधन हो गया था।

कटनी पहुंचे गृह मंत्री ने विधायक संजय पाठक के निवास पर पत्रकारों से अनोपचारिक चर्चा करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब जनता की बीच तो जा नहीं पा रही लिहाजा ट्विटर और ट्वीट से ही काम चला रही, दिग्विजयसिंह और कमलनाथ मीडिया में बने रहने के लिए कुछ भी बोल देते हैं। कांग्रेस के नेताओं के बयान से साम्प्रदायिक तनाव हो इसका भी उन्हें ख्याल नहीं।

wp 1624625211361

इसे पहले बजरंग नगर पीरबाबा में भाजपा नेताओं ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की आगवानी की।

wp 1624625130840

गृह मंत्री विधायक संजय पाठक के निवास पर भी पहुंचे तथा श्री पाठक की मातुश्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली आपको बता दें कि कुछ रोज पहले ही दिल की बीमारी के चलते श्रीमती निर्मला पाठक की एंजियोप्लास्टी हुई है।

wp 1624625192591

गृह मंत्री श्री मिश्रा ने विधायक संजय पाठक के परिवार से भी परिचय लिया। कुछ देर रुकने के पश्चात गृह मंत्री गंतव्य के लिए रवाना हो गए। वे जबलपुर से सड़क मार्ग से कटनी पहुंचे थे।

wp 1624625173415

wp 1624625153550

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम