Sunday, May 10, 2026
Latest:
Entertainmentमनोरंजन

अलग होने के बावजूद भी कम नही हुआ सलमान और कैटरीना का प्यार, एक ही कप से कॉफी पीते आए नजर

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और कैटरीना कैफ के बीच रिलेशनशिप ज्यादा समय तक नहीं चल सकीं और दोनों अपनी राहें जुदा कर लीं। हालांकि, कैटरीना को लेकर सलमान के व्यवहार में कभी कोई कड़वाहट देखने को नहीं मिली और वहीं कैटरीना भी उनकी उतनी ही ईज्जत करती हैं। इनका ऑन-स्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफ-स्क्रीन भी काफी प्यार देखने को मिलता है।

yashbharat

हाल ही में दोनों एक प्रैस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा भी दिखाई दी। कॉन्फ्रेंस में जब सोनाक्षी मीडिया से बातचीत कर रही थीं, तब सलमान और कैटरीना आपस में ही बातचीत करने में बिजी थे।

yashbharat

इतना ही नहीं दोनों को एक ही कप से कॉफी पीते हुए भी देखा गया। वीडियो में कैटरीना सलमान से कॉफी का कप पास करने के लिए कहतीं हैं और उसमें से कॉफी एक सिप लेती हैं।

yashbharat

उसके बाद सलमान भी उसी कप में से कॉफी पीने लगते हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अलग होने के बाद भी दोनों का प्यार बरकरार है। उनकी ये वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply