katni

अर्पित को भाजपा जिला उपाध्यक्ष की कमान

कटनी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, सह संगठन महामंत्री अतुल राय से चर्चा उपरांत अर्पित पोद्दार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी ने बताया कि अर्पित पोद्दार पूर्व में तीन बार युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, वर्तमान में युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रहते हुए पार्टी द्वारा सौंपे गये कार्यों का सफलता पूर्वक संपादन करते रहे।

नियुक्ति से मंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक, समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष श्रीमति पद्मा शुक्ला, प्रदेश कार्य समिति सदस्य गिरीराज किशाोर पोद्दार, पूर्व विधायक श्रीमती अलका जैन, सुकीर्ति जैन, विधायकगण मोती कश्ययप, संदीप जायसवाल, केडीए अध्यक्ष ध्रुवप्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता रंगलाल पटेल, महापौर शशांक श्रीवास्तव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, न.नि. अध्यक्ष संतोष शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष रामचंन्द्र तिवारी, चमनलाल आंनद, विजय शुक्ला समस्त जिलापदाधिकारियों, समस्त मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों, समस्त मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प, विभाग के संयोजकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Back to top button