Site icon Yashbharat.com

अर्थिक तंगी से जूझ रहीं शगुफ्ता अली ने CINTAA के बाद सोनू सूद से मांगी थी मदद, मिला ये जवाब

20210709 084955

छोटे पर्दे से लेकर फिल्मों तक 36 सालों से अपने अभिनय के जरिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस शगुफ्ता ने बीते दिनों खुलासा किया था कि वो आर्थिक संकट से जूझ रही हैं। उन्होंने बताया था कि ब्रेस्ट कैंसर के बाद कई और खतरनाक बीमारियों से लड़ते-लड़ते वो अब आर्थिक तंगी की कगार पर आ गई हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शगुफ्ता ने ये भी बताया था कि CINTAA से मदद नहीं मिल पाने के बाद उन्होंने सोनू सूद से भी अपील की थी लेकिन एक्ट्रेस का कहना है कि वहां मदद नहीं बल्कि सर्विस मिलती है।

CINTAA की मदद में थी ये परेशानी

एक्ट्रेस शगुफ्ता अली जो ‘सांस’, ‘बेपनाह’ और ‘ससुराल सिमर का’ जैसे कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं, उन्होंने बीते दिनों अपने आर्थिक संकट को लेकर बात की थी। मदद की गुहार लगाने के बाद भी शगुफ्ता को कहीं से उम्मीद नहीं मिली। उन्होंने इस बारे में टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा कि ‘मुझे अभी तक कहीं से मदद नहीं मिली है। CINTAA ने पहले मुझसे कॉन्टैक्ट किया था। मैं उनकी मदद नहीं ले सकी क्योंकि वहां से जो एमाउंट मिल रहा था वो काफी नहीं था’।

सोनू सूद से मांगी मदद तो…

उनका कहना है कि ‘मैं CINTAA की सदस्य थी और मैं जानती हूं कि वो सिर्फ एक सीमित एमाउंट तक ही मदद दे सकते हैं और वो मेरे लिए काफी नहीं था। मैंने सोनू सूद सर से आर्थिक मदद के लिए संपर्क किया लेकिन वो लोग आर्थिक खर्चों में मदद नहीं देते हैं इसलिए वहां भी काम नहीं हुआ’।

Exit mobile version