FEATURED

अररिया में बारात से लौट रही स्कॉर्पियो गड्ढे में गिरी, 6 बच्चों की मौत

नेशनल डेस्‍क। बिहार के अररिया में हुए एक सड़क हादसे में 6 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा जिले के ताराबाड़ी थाना के चिकनी गांव के पास हुआ, जहां बच्चों से भरी एक स्कॉर्पियो पानी से भरे गड्ढे में गिर गई.
dcba52cf f1da 4a95 b66a 4ab7e6f5a59a
जानकारी के मुताबिक गाड़ी बारातियों से भरी थी और बारात से वापस लौट रही थी. बताया जाता है हादसा गाड़ी पर नियंत्रण खोने से हुआ और दुर्घटनाग्रस्त होकर गाड़ी पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी, जिससे 6 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई.

स्थानीय निवासी संतोष झा ने बताया कि बारात कुर्साकांटा के चिकनी गांव से बौंसी थाना क्षेत्र के डोरियारी लौट रही थी. लौटने के क्रम में ताराबाड़ी थाना के दभरा गांव के पास गाड़ी पूरी तरह से अनियंत्रित हो गई. इसके बाद गाड़ी आम के पेड़ से टकराने के बाद पास के ही तालाब में जा गिरी.

हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही 6 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी. इस बड़ी घटना के बाद अररिया सदर अस्पताल में सभी बच्चों के शव पड़े हुए हैं और अस्पताल में भी अफरातफरी भरा माहौल है. घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की मदद से राहत का काम शुरु किया गया और गाड़ी को तालाब से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है. मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है.

Leave a Reply

Back to top button