Latestराष्ट्रीय

अमृतसर रेल हादसे के चश्‍मदीद ने बताई ये चौंकाने वाली बात

अमृतसर। अमृतसर रेल हादसे के चश्‍मदीदों ने घटना के संबंध में मीडिया के सामने अपनी बात कही है। एक समाचार एजेंसी को दिए बयान में एक चश्‍मदीद ने बताया कि दशहरे का यह आयोजन प्रशासन से बिना अनुमति लिए किया गया था।

train 1

जिस समय रावण दहन हुआ तो लोग पीछे की तरफ भागे लेकिन तभी तेज रफ्तार आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। यह बहुत दुर्भाग्‍यपूर्ण बात है कि जो लोग आज दशहरे के पर्व पर खुशियां मनाने आए थे, उनकी मौत पर उनके परिजन यहां से गम साथ लेकर गए।

अमृतसर में दशहरा पर रावण दहन के दौरान मची भगदड़ के कारण 60 लोग ट्रेन से कट गए। मरने वालों ज्यादातर उत्तर प्रदेश व बिहार के निवासी हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। 150 से ज्यादा घायल हैं। हादसा शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे जोड़ा फाटक के पास हुआ।

hadsa 2

दशहरा मैदान के पास ही जोड़ा फाटक है। रावण दहन देखने के लिए लोग जोड़ा फाटक तक खड़े हुए थे। रावण का अधजला पुतला गिरने से आयोजनस्थल पर भगदड़ मच गई।

दहशत में लोग दशहरा मैदान से भागे और रेल पटरी की तरफ दौड़े। इसी दौरान पठानकोट से अमृतसर आ रही डीएमयू ट्रेन की चपेट में आ गए। जब तक लोग संभलते साथ लगते ट्रैक पर दूसरी टे्रन भी आ गई।

 

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि करीब दौ सौ मीटर तक शव व घायल बिखरे पड़े थे। घटनास्थल पर रेलवे व पुलिस प्रशासन के आला अफसरों ने पहुंच कर राहत व बचाव कार्य शुरू कराया।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पंजाब सरकार ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया है।

Leave a Reply

Back to top button