अमित शाह को टक्कर देंगे सीजे चावड़ा, कांग्रेस के कुछ अहम सीटों पर इनकी घोषणा
नई दिल्ली. कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 8 राज्यों के 20 उम्मीदवारों कीसूची जारी की है। इसमें गुजरात कीगांधीनगर सीट से अमित शाह के खिलाफ सीजे चावड़ा को टिकट दिया गया है। चावड़ा उत्तर गांधीनगर सीट से मौजूदा विधायक हैं।वहीं जामनगर सीट से हार्दिक पटेल की जगह मुरुभाई कंडोरिया को उम्मीदवार बनाया गया है।
हार्दिक हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए थे। माना जा रहा था कि कांग्रेसउन्हें जामनगर सीट से प्रत्याशी घोषित कर सकती है। लेकिन, हार्दिक को मेहसाणा दंगा मामले में सेशन कोर्ट से 2 साल की सजा सुनाई थी,जिसे गुजरात हाईकोर्ट ने बरकरार रखा। जिसके बाद हर्दिक की चुनाव लड़ने की उम्मीदों पर पानी फिर गया।
लोकसभा सीट
उम्मीदवार
2014 में कौन जीता
गांधीनगर
डॉ. सीजी चावड़ा
भाजपा
अहमदाबाद पूर्वी
गीता बेन पटेल
भाजपा
सुरेंद्रनगर
सोमभाई पटेल
भाजपा
जामनगर
मुरुभाई कंडूरीया
भाजपा
कांगड़ा
पवन काजल
भाजपा
रांची
सुबोधकांत सहाय
भाजपा
सिंहभूमी
गीता कोरा
भाजपा
लोहरदगा
सुखदेव भगत
भाजपा
धारवाड़
विनय कुलकर्नी
भाजपा
दावनगेरे
एचबी मंजप्पा
भाजपा
जाजपुर
मानस जेना
बीजू जनता दल
कटक
पंचानन कनुंगो
बीजू जनता दल
गुरदासपुर
सुनील जाखड़
भाजपा
अमृतसर
गुरजीत सिंह ओजला
कांग्रेस
जालंधर
संतोख सिंह चौधरी
कांंग्रेस
होशियारपुर
डॉ. राजकुमार चब्बेवाल
भाजपा
लुधियाना
रवनीत सिंह बिट्टू
कांग्रेस
पटियाला
प्रिनीत कौर
आम आदमा पार्टी
चंडीगढ़
पवन कुमार बंसल
भाजपा
दादरा & नगर हवेली
प्रभु रतन भाई टोकिया
भाजपा
कांग्रेस की इस सूची में चंडीगढ़ सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल को उम्मीदवार बनाया गया है। इस सीट से नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर पार्टी से टिकट मांग रहीं थी। बंसल 2014 में बीजेपी की चंडीगढ़ से मौजूदा किरण खेर से चुनाव हार गए थे।