FEATURED

अमिताभ बच्चन के घर मे घुसा पानी, बारिश से पूरी मुंबई थमी

मुंबई । मुंबई में लगातार हो रही बारिश ने सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है और बॉलीवुड के कई कलाकारों को जल जमाव के कारण समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं। जैसे कि अमिताभ बच्चन के बंगले प्रतीक्षा के पास की सड़कें बारिश के पानी से भरी हुई है और पानी को फाटकों में प्रवेश करते हुए भी देखा जा सकता हैंl

वायरल हो रहे इस वीडियो में गंदे पानी को प्रतीक्षा के गेट से अंदर करते जाते हुए देखा जा सकता है वहीं एक गार्ड खड़े होकर अव्यवस्था को देख रहा है।

हाल ही में अमिताभ बच्चन को मुकेश अंबानी के गणेश चतुर्थी समारोह में पत्नी जया बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन के साथ देखा गया था। इस मौके पर तीनों ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई थी।

वहीं बारिश के कारण करण देओल और साहेर बंबा स्टारर फिल्म पल दिल के पास का ट्रेलर लॉन्च गुरुवार को स्थगित करना पड़ा। अभिनेता सनी देओल, जो अपने बेटे की पहली फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं, ने एक बयान जारी कर कहा, ‘मैं नहीं चाहता कि आज होने वाली बारिश के कारण आपको असुविधा होंl इसलिए हमने इस कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया है। सभी को आगे की जानकारी दी जाएगी।’

Leave a Reply

Back to top button