अभी तो मुकुट बंधा था माथ: सुहागरात को दुल्हन की चीख से जागा परिवार, यह क्या हो गया। कन्नौज में सुहागरात के कमरे में दूल्हे ने दुल्हन की चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
तालग्राम थाना इलाके के मछरैया गांव में यह घटना हुई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस खुदकुशी की वजह तलाशने में जुटी है।
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के तालग्राम से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां सुहागरात के सजे कमरे में दूल्हे ने दुल्हन की चुनरी से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से शादी के घर में खुशियों की जगह मातम पसर गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आत्महत्या की वजह तलाशने में लगी है।
कुछ देर बाद दुल्हन बाथरूम में चली गई।।इस बीच दूल्हे ने दरवाजा बंद कर लिया और पंखा के सहारे दुल्हन की चुनरी से फंदा डाल कर लटक गया। दुल्हन शौचं से लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। खटखटाने पर नहीं खुला तो खिड़की से अपने पति को लटकता और तड़पता देखा तो शोर मचाया।

