अब सेल्फी से मतदान: अनूठी पहल, इस शहर के मुख्य मार्ग में बने वोटर सेल्फी प्वाइंट

डिंडौरी: अब सेल्फी मतदान भी कराएगी। ये अनूठी पहल शुरू की है, डिंडौरी निर्वाचन आयोग ने। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय वोटर सेल्फी प्वाइंट बनाये गये हैं। सेल्फी के बढ़ते क्रेज को देखते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय, कॉलेज और शहर के मुख्य मार्ग में वोटर सेल्फी प्वाइंट बनाकर युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने की सराहनीय पहल की गई है। इस पहला का एकमात्र उद्देशय मतदान प्रतिशत बढ़ाना है।
जिला प्रशासन के इस अभियान में युवा मतदाता बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं। छात्र-छात्राएं सेल्फी प्वांइट के सामने सेल्फी कर प्रशासन के इस अभियान में अहम भूमिका निभा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की इस पहला को प्रशासनिय बताया है। लोगों का कहना है कि यह अभियान रंग लाएगा और शत-प्रतिशत मतदान कराने में मददगार साबित होगा। वहीं प्रशासन का मानना है कि आज युवाओं में सेल्फी लेने क्रेज चरम पर है।अगर कोई सेल्फी प्वाइंट के सामने खड़े होकर सेल्फी करेगा और फिर सोशल माडिया पर अपलोड करेगा तो और लोग भी इससे जागरुक होंगे।









