Site icon Yashbharat.com

अब विधायक रूपज्योति कुर्मी ने कांग्रेस छोड़ने का किया एलान, बोले- राहुल गांधी जबतक रहेंगे पार्टी आगे नहीं बढ़ेगी

rahul gandhi

rahul gandhi

कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। पार्टी से युवा नेताओं की विदाई लगातार जारी है। अब असम विधायक रूपज्योति कुर्मी ने पार्टी छोड़ने का एलान किया है। रूपज्योति कुर्मी का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी युवाओं की आवाज सुन नहीं रही ।

रूपज्योति कुर्मी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस आलाकमान युवाओं को नहीं सुनना चाहते हैं, इसलिए सभी राज्यों में पार्टी की स्थिति बिगड़ती जा रही है।

रूपज्योति कुर्मी ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नेतृत्व करने में असमर्थ हैं, अगर वह कांग्रेस की कमान संभालते हैं तो पार्टी आगे नहीं बढ़ेगी।

पार्टी में बुजुर्ग नेताओं को मिलती है प्राथमिकता

रूपज्योति कुर्मी ने कहा कि इस बार असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पास जीतने का अच्छा मौका था। इस बारे में उन्होंने आलाकमान को भी अवगत कराया था, लेकिन पार्टी ने एआईयूडीएफ के साथ गठबंधन करके सब गड़बड़ कर दिया। कुर्मी ने आरोप लगाया कि आलाकमान अभी तक बुजुर्ग नेताओं को ही प्राथमिकता देता रहा है। युवाओं की बात वह नहीं सुनना चाहते हैं।

 

Exit mobile version